Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Release the TGT PGT recruitment examination date soon: टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा की जल्द जारी करें तारीख

Rate this post

Release the TGT PGT recruitment examination date soon: टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा की जल्द जारी करें तारीख

TGT PGT

TGT PGT :

♡•☆𝘳ℯᵃ₫Եⲏĩ𝐬♡•☆: Maths Learning Kit for Class 1 and 2: कक्षा 1 व 2 के लिए गतिविधि आधारित गणित अधिगम किट

टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन वर्ष 2022 की परीक्षा तिथि घोषित करने और असिस्टेंट प्रोफेसर विज्ञापन संख्या-51 से जुड़े विवादों को लेकर प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शीतला प्रसाद ओझा ने किया। छात्रों ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और लंबित निर्णयों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। अध्यक्ष स्वयं बाहर आए और गेट नंबर-1 के सामने छात्रों से संवाद कर ज्ञापन लिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। ज्ञापन में प्रमुख रूप से छह मांगें रखी गईं।

TGT PGT :

इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर विज्ञापन संख्या-51 में अंतिम संशोधित उत्तरकुंजी जारी किए बिना परिणाम घोषित किए जाने पर आपत्ति, परिणाम निर्माण में रिटायर कर्मचारी की भूमिका की जांच, टीजीटी–पीजीटी 2022 की परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित करने, परीक्षा नियंत्रक को आयोग से हटाने, टीजीटी के नए विज्ञापन में प्राविधिक कला के छात्रों को एक अवसर देने तथा प्रशिक्षित स्नातक, प्रवक्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर के नए विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग शामिल रही। इस अवसर पर राहुल पांडेय, विनोद चौरसिया, नीरज मिश्र, आशुतोष मिश्र, संदीप कुमार, प्रभाकर सिंह, दिनेश लाल यादव, रजनी मिश्र, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

TGT PGT

टीजीटी 2026 में प्राविधिक कला शामिल करने की मांग: TGT PGT

टीजीटी 2026 के नए विज्ञापन में प्राविधिक कला विषय को शामिल करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने कहा कि पूर्व की नियमावली में प्राविधिक कला शामिल रही है, लेकिन 2023 के अधिनियम में इसे बाहर कर दिया गया, जिससे एक लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। छात्रों ने आयोग और शासन से एक बार अवसर देने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो वे न्यायालय से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे।

मैं भ्रमण पर था और कुछ लड़के बाहर खड़े थे। मैंने कहा कि आप लोग अपनी अपनी तैयारी करें। यहां कि प्रक्रिया पारदर्शी और सही तरीके से कराई जाएगी। सूचना प्रेस विज्ञप्ति व वेबसाइट के जरिए दी जाएगी। डॉ. प्रशांत कुमार, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link

★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link

Leave a Comment