Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

10 Most Popular Poem: ऐसी मोटिवेशनल कविताएं(Motivational Poems) जिनका प्रयोग नित्य करने से जीवन ही बदल जाए

Rate this post

10 Most Popular Poem|| Motivational Poems|| motivational Kahani||Motivational Story||Motivational Songs||Motivational Primary Kavita|| Primary ki kavita|| Motivational kavita||Basic School Kavita||

10 Most Popular Poem:इस लेख में हम लेकर आए हैं कुछ मोटिवेशनल कविताएं जो की प्राथमिक स्कूलों की कक्षाओं में नीति विद्यार्थियों को पढ़ाई जाती हैं जिससे बच्चे आनंदित व भावपूर्ण होकर इन कविताओं का अध्ययन करते हैं और उन्हें सिखाते हैं इस प्रकार की कविताएं हमारे जीवन में एक नया जोश हुआ उमंग भर देती हैं इन्हीं कविताओं का संग्रह इस पोस्ट में मैंने किया हुआ है

हाय परीक्षा आई 

खेल-कूद में दिन बीता, सोने में रात गँवाई।

हाय परीक्षा आई, अब क्या होगा रे भाई ।।

आ जाती है हर वर्ष, ताज तक इसे नहीं आती।

जबं से आती है, आँखों से नींद चली जाती है।

कोई ऐसा वीर नहीं, जो टोक सके इसको।

स्कूल, कॉलेजों में आने से रोक सके इस को ।।

सब मरते हैं इसकी, अब तक मौत नहीं आई।

हाय परीक्षा आई, अब क्या होगा रे भाई।।

डरते नहीं कभी हम बन्दूकों तलवारों से

डरते नहीं कभी हम शोलों से अंगारों से।

क्या कारण है किन्तु समझ में बात नहीं आई

नाम परीक्षा का सुनते  ही नानी याद आई।।

हार मानकर भागे इससे कितने बलदाई।

हाय परीक्षा आई, अब क्या होगा रे भाई

बिन बादल बरसात, त-भर बिजली-से कड़के ।

ज्यों-ज्यों आये पास परक्षा, त्यों-त्यों दिल धड़के।।

बाथरूम में अब न फिल्म के गाने हम गते ।

जो कुछ पढ़ा रात को, उसको ही हैं दुहराते  ।।

                                                                                   कैलाश चंद(बीoए० तृतीय वर्ष)

जीवन नहीं मरा करता है

छिप-छिप अश्रु बहाने वालो!

मोती व्यर्थ लूटाने वालो!

कुछ सपनों के मर जाने से जीवन नहीं मरा करता है।

सपना क्या है? नयन-सेज पर

सोया हुआ आँख का पानी,

और ट्टना है उसका ज्यों

जागे कच्ची नींद जवानी।

गीली उमर बनाने वालो!

डूबे बिना नहाने वालो!

कुछ पानी के बह जाने से सावन नहीं मरा करता है।

माला बिखर गई तो क्या है?

खुद ही हल हो गई समस्या।

आँसू  गर नीलाम हुए तो

समझो पूरी  हुई समस्या।

रूठे दिवस मनाने वालो!

फटी कमीज़ सिलाने वालो!

कछ दीयों के बझ जाने से आँगन नहीं मरा करता है।

[10 Most Popular Poem]

 ऐसे सूरज आता है

ऐसे सूरज आता है-

पूरब का दरवाज़ा खोल,

धीरे-धीरे सूरज गोल,

लाल रंग बिखराता है,

ऐसे सूरज आता है।

ऐसे सूरज बढ़ता है-

गाती हैं चिड़ियाँ सारी,

खिलती हैं कलियाँ प्यारी,

दिन सीढ़ी पर चढ़ता है,

ऐसे सूरज बढ़ता है।

 

 पुष्प की अभिलाषा

चाह नहीं मैं सुरबाला के

गहनों में गँथा जाऊँ ।

चाह नहीं प्रेमी-माला में

बिंध प्यारी को ललचाऊँ ॥।

चाह नहीं सम्राटों क शव पर

हे हरि, डाला जाऊँ ।

चाह नहीं देवों के सिर पर

चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ ।।

मुझे तोड़ लेना वनमाली,

उस पथ पर देना तुम फॅंक ।

मातृभूमि पर शीश चढ़ाने

जिस पथ जाएँ वीर अनेक ।।

                                                          -माखनलाल चतुर्वदी

 

 हम पंछी  उन्मक्त गगन के

हम पंछी उन्मुक्त गगन के

पिंजरबद्ध न गा पाएँगे,

कनक-तीलियों से टकराकर

पुलकित  पंख टूट जाएँगे।

हम बहता जल पीने वाले

मर जाएँगे भूखे-प्यासे,

कहीं भली है कट्क निबोरी

कनक-कटोरी की मैदा से,

स्वर्ण-श्रृंखला के बंधन में

अपनी गति, उड़ान सब भूले,

बस सपनों में देख रहे हैं

तरु की फनर्गी पर के झूले।

ऐसे थे अरमान कि उड़ते

नील गगन की सीमा पाने,

लाल किरण -सी चोंच खोल

चगते तारक-अनार के दाने

होती सीमाहीन क्षितिज से

इन पंखों की होड़ा-होड़ी,

 

चिड़िया रानी

चिड़िया रानी ! चिड़िया रानी !

आओ, बैठो, सुनो कहानी।

मेरे आँगन में आ जाओ,

विखरे दाने चुन-चुन खाओ,

फुदक-फुदक तुम नाचो-कूदो,

प्यास लगे तो पी लो पानी।

सखी-सहेली तुम बन जाओ,

साथ रहो तुम गीत सुनाओ,

मुझको भी उड़ना सिखलाओ,

तुम तो हो जानी – पहचानी

                                            -श्यामला कांत वर्मा

कबूतर 

भोले-भाले बहुत कबूतर

हमने पाले बहुत कबूतर

कुछ उजले कुछ लाल कबूतर

चलते छम -छम चाल कबूतर

कुछ नीले बैंजनी कबूतर

पहने हैं पैंजनी कबूतर

करते मुझकों प्यार कबूतर

करते बड़ा दुलार कबूतर

आ अँगुली पर झूम कबूतर

लेते हैं मुँह चूम कबूतर

रखते रेशम बाल कबूतर

चलते रुनझुन चाल कबूतर

पटर-गुटर- गूँ बोल कबूतर

ते मिश्री घोल कबूतर

[10 Most Popular Poem]

चाँद का कुर्ता 

 

हठ कर बैठा चाँद एक दिन, माता से यह बोला,

सिलवा दो माँ, मुझे ऊन का मोटा एक झिंगोला।

सन-सन चलती हवा रात भर, जाड़े से मरता हूँ

ठिठुर-ठिठुर कर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूँ।

आसमान का सफर और यह मौसम है जाड़े का,

अगर न हो तो ला दो कुर्ता ही कोई भाड़े का।’

बच्चे की सुन बात कहा माता ने, “अरे सलोने !

कुशल करें भगवान, लगे ना तुझको जादू-टोने।

जाड़े की तो बात ठीक है, पर मैं तो डरती हूँ,

एक नाप में कभी नहीं तुझको देखा करती हैँ ।

इसको भी पढ़ो :

बोलने की दक्षता विकास में सहायक गतिविधियां

बया  हमारी चिड़िया रानी

 

तिनके लाकर महल बनाती

ऊँची डाली पर लटकाती,

खेतों से फिर दाना लाती

नदियों से भर लाती पानी।

तुझको दूर न जाने देंगे

दानों से आँगन भर देंगे,

और हौज में भर देंगे हम

मीठा-मीठा ठंडा पानी

                                     – महादेवी वर्मा

10 Most Popular Poem

मीठे बोल

मीठा होता खस्ता खाजा

मीठा होता हलुआ ताजा।

मीठे होते गट्टे गोल

सबसे मीठे, मीठे बोल।।

मीठे होते आम निराले

मीठे होते जामुन काले।

मीठे होते गन्ने गोल

सबसे मीठे, मीठे बोल ।।

मीठा होता दाख छुहारा

मीठा होता शक्कर पारा ।

मीठा होता रस का घोल

सबसे मीठे, मीठे बोल ।।

मीठी होती पुआ सुहारी

मीठी होती कुलफी न्यारी।

मीठे रसगुल्ले अनमोल

सबसे मीठे, मीठे बोल।।

                                          – सोहन लाल द्विवेदी

 

उठो लाल!

उठो लाल! अब आँखें खोलो.

पानी लाई हूँ, मुँह घो लो।

बीती रात, कमल दल फूले,

उनके ऊपर भॅवरे झूले।

चिड़ियाँ चहक उर्ठीं पेड़ों पर,

बहने लगी हवा अति सुंदर।

नभ में न्यारी लाली छाई,

धरती ने प्यारी छवि पाई।

भोर हुआ, सूरज उग आया,

जल में पड़ी सुनहरी छाया।

ऐसा सुंदर समय न खोओ,

मेरे प्यारे, आब मत सोओ।

[10 Most Popular Poem]

बरसात

अम्मा, जरा देख तो ऊपर,

चले आ रहे हैं बादल।

गरज रहे हैं, बरस रहे हैं,

दीख रहा है जल ही जल ।

हवा चल रही क्या पुरबाई

झूम रही डाली डाली।

ऊपर काली घटा घिरी हैं

नीचे फैंली हरियाली।

भीग रहे हैं खेत, बाग, वन,

भीग रहे है घर आँगन।

बाहर निकलं मैं भी भीगू

चाह  रहा है मेरा मन।

 

Home  Click
Youtube  Click
WhatsApp  Click

इसको भी पढे :

मिशन प्रेरणा के अंतर्गत सरकारी विद्यालय में होने वाली छह प्रार्थनाएं

ध्वनि पहचान व् सुनने की दक्षता विकास हेतु उपयोगी गतिविधियॉ

FAQ

प्र. मोटिवेशनल कविता(10 Most Popular Poem) से क्या तात्पर्य है

उत्तर- प्रेरित करने वाली कविताओं को मोटिवेशनल कविताएं कहते हैं

प्र. कविताओं (10 Most Popular Poem)का हमारे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है

उत्तर- कविताओं को भावपूर्वक पढ़े जाने पर हमारे भावनाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है और सोच बदल जाती है

प्र. क्या कविताओं (10 Most Popular Poem)को दैनिक जीवन में लानी चाहिए

उत्तर- बिल्कुल कविताओं को दैनिक जीवन में लाने पर सकारात्मकता पैदा होती है

प्र. कविताएं (10 Most Popular Poem)क्या सच्ची घटनाओं पर आधारित होती है

उत्तर- कविताओं को सच्ची घटना पर सोच कर ही लिखी व गढ़ी जाती हैं

Leave a Comment