Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

You will have to pay more fees to update your Aadhaar card: आधार कार्ड अपडेट करने के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा

Rate this post

You will have to pay more fees to update your Aadhaar card: आधार कार्ड अपडेट करने के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा

 Aadhaar card

read this: CTET passed Shikshamitras should be exempted from Super TET exam: Munra: सीटेट पास शिक्षामित्रों को सुपर टेट परीक्षा से किया जाए मुक्त: मुनरा

Aadhaar card: आधार कार्ड अपडेट

● अगर किसी को फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट करना है तो इन नियमों के हिसाब से फीस लगेगी।

● 5 से 7 साल की उम्र के लिए मुफ्त रहेगा।

● 15 से 17 साल की उम्र में भी एक बार मुफ्त होगा।

● बाकी सभी मामलों में 125 रुपये शुल्क देना होगा।

● 7 से 15 साल के बच्चों की बायोमेट्रिक अपडेट फीस 30 सितंबर 2026 तक माफ की गई है।

नई शुल्क सूची

● नया आधार बनवाना : निःशुल्क अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5–7 और 15–17 साल): निःशुल्क

● बाकी बायोमेट्रिक अपडेट: 125 रुपये।

● डेमोग्राफिक अपडेट: 75 रुपये।

● डॉक्यूमेंट अपडेट (सेंटर पर): 75 रुपये।

● डॉक्यूमेंट अपडेट (ऑनलाइन): 75 रुपये।

● आधार सर्च और प्रिंटआउट: 40 रुपये।

घर पर सेवा के लिए ₹700 फीस

यूआईडीएआई ने घरेलू आधार सेवाओं का भी शुल्क तय किया है। अगर कोई व्यक्ति घर बैठे आधार अपडेट कराना चाहता है, तो इसके लिए उसे 700 रुपये (जीएसटी सहित) देने होंगे। अगर उसी घर में और लोग भी सेवा लेना चाहते हैं, तो हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये का चार्ज लगेगा। ये शुल्कजनसांख्यिकी और बायोमेट्रिक अपडेट की सामान्य फीस से अलग होंगे।

Aadhaar card

Aadhaar card: आधार कार्ड अपडेट

नई दिल्ली, एजेंसी। आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करना अब महंगा हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार अपडेट से जुड़े शुल्क में बदलाव किया है।

अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का बदलाव कराने के लिए पहले की अपेक्षा 15 से 25 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। नए नियम एक अक्तूबर 2025 से लागू हो गए हैं और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। इसके बाद यूआईडीएआई ने अगले चरण यानी एक अक्तूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 के लिए भी नई दरें तय कर दी हैं।

कौन-कौन सी सेवा महंगी : इन सेवा में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी जानकारी को अपडेट करना शामिल है। फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट करने के लिए पहले 100 रुपये देने होते थे अब 125 रुपये देने होंगे। इसी तरह 75 रुपये वाली सर्विस अब 90 रुपये हो गई है।

बच्चों-किशोरों को राहत : Aadhaar card

पांच से सात साल और 15 से 17 साल की उम्र के बच्चों और किशोरों का बायोमेट्रिक अपडेट एक बार निःशुल्क रहेगा।

बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क: Aadhaar card

(एक अक्तूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 तक)

रंगीन प्रिंट महंगा: Aadhaar card

अगर आप अपने आधार में एड्रेस या अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करते हैं, तो 14 जून 2026 तक यह सेवा मुफ्त है। लेकिन अगर आप यही अपडेट आधार सेवा केंद्र पर करवाते हैं, तो 50 रुपये की जगह 75 रुपये देने होंगे। आधार की कलर कॉपी लेना चाहते हैं, तो अब इसके लिए भी आपको शुल्क चुकाना होगा। इसका शुल्क 40 रुपये (2025-2028) और फिर 50 रुपये (2028-2031) तय किया गया है।

YOUTUBE: LINK

WHATSAPP: LINK

Basic Shiksha Best Shiksha

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक खबरों के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा

Leave a Comment