The government should take an early decision on the Eighth Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर शीघ्र निर्णय ले सरकार

Eighth Pay Commission:
♡•☆𝘳ℯᵃ₫Եⲏĩ𝐬♡•☆: Parents are giving ATM cards instead of time to their children: Supreme Court: बच्चों को वक्त की जगह एटीएम कार्ड दे रहे मां-बाप: सुप्रीम कोर्ट
प्रयागराज, । नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज संघ (एनसीआरईएस) ने केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने की मांग की है। सूबेदारगंज स्थित संघ कार्यालय में आयोजित मुख्यालय मंडल की डिविजनल कौंसिल बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि आम बजट में रेलवे कर्मचारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में निराशा है।
इस दौरान महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए आठवें वेतन आयोग के गठन और क्रियान्वयन में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इससे पहले मुख्यालय मंडल के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने मंडल मंत्री की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, समाधान और भविष्य की कार्ययोजना का विवरण दिया गया।

Eighth Pay Commission:
बैठक के दौरान मुख्यालय मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह गौर के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री चंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह राठौर, एसके सिंह, जावेद आलम, सुनील कुमार त्रिपाठी, आरके बाजपेयी, मो. आमिर, रामबिनय सिंह, सतीश कुमार पटेल, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link
★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link















