Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Industrial units will be linked with skill development centers in all districts of Uttar Pradesh: यूपी के सभी जिलों में कौशल विकास केंद्रों से औद्योगिक इकाइयां जुड़ेंगी

Rate this post

Industrial units will be linked with skill development centers in all districts of Uttar Pradesh: यूपी के सभी जिलों में कौशल विकास केंद्रों से औद्योगिक इकाइयां जुड़ेंगी

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh:

♡•☆𝘳ℯᵃ₫Եⲏĩ𝐬♡•☆: Silver fell further by ₹52,000, gold also declined: see what the prices were: चांदी 52,000 रुपये और टूटी, सोना भी टूटा : देखें क्या रहा भाव

। यूपी में कौशल विकास केंद्रों से हर जिले की औद्योगिक इकाइयां जोड़ी जा रही हैं। युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें जिले में ही रोजगार दिलाया जाएगा। अभी तक 80 औद्योगिक इकाइयां जोड़ी जा चुकी हैं। अब आगे सभी जिलों में औद्योगिक इकाइयों को जोड़ने की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से सभी जिलों के कौशल विकास केंद्रों को अपने-अपने जिले की औद्योगिक इकाइयों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। स्थानीय जरूरत के अनुसार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पढ़ाकर उन्हें जिले में ही रोजगार दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। युवा अपने गृह जनपद में ही रोजगार पा सकें, इस पर फोकस किया जा रहा है। अभी स्थानीय स्तर पर औद्योगिक इकाइयों को जरूरत के अनुसार दक्ष युवा नहीं मिल पाते।

Uttar Pradesh:

वहीं जिलों में कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर दूसरी कंपनियों में युवाओं को राज्य से बाहर नौकरी करने जाना पड़ता है। ऐसे में उद्योगों के सीधे कौशल विकास केंद्रों से जुड़ने के कारण दोनों को लाभ होगा। युवाओं को उनके गृह जनपद में ही रोजगार मिल जाएगा और उद्योगों को भी स्थानीय स्तर पर दक्ष युवा मिल सकेंगे।

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh:

कौशल विकास केंद्रों पर उद्योगों की जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रम भी तैयार किए जाएंगे। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने यहां औद्योगिक इकाइयों से सीधे जुड़ने का कार्य करें। अब राज्य स्तर के अलावा जिलों में भी आपसी तालमेल व समन्वय कर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।

अभी 800 से अधिक कौशल विकास केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा युवा ट्रेनिंग ले रहे हैं।

★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link

★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link

Leave a Comment