Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Massive recruitment for Rural Postal Servants: ग्रामीण डाक सेवकों की बंपर भर्तियां

Rate this post

Massive recruitment for Rural Postal Servants: ग्रामीण डाक सेवकों की बंपर भर्तियां

Rural Postal Servants

Rural Postal Servants:

♡•☆𝘳ℯᵃ₫Եⲏĩ𝐬♡•☆: Threat to stop BLO’s salary, Commission takes the matter seriously: बीएलओ के वेतन रोकने की धमकी,आयोग गंभीर

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत 23 राज्यों के विभिन्न पोस्टल सर्कल में ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) श्रेणी में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता: Rural Postal Servants

●10वीं पास हो। गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है।

●जिस पोस्टल सर्कल में आवेदन करना चाहते हैं, वहां की स्थानीय भाषा की दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की हो। या स्थानीय भाषा की जानकारी हो।

●साइकिल या मोटर साइकिल चलानी आती हो।

●मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

●जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा दसवीं या बारहवीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट से छूट प्राप्त होगी।

वेतनमान : जीडीएस बीपीएम के लिए 12,000 से 29,380 रुपये।

●जीडीएस एबीपीएम के लिए 10,000 से 24,470 रुपये।

आयु सीमा

●न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष हो। आयु सीमा की गणना 16 फरवरी 2026 को आधार मानकर होगी।

●अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

Rural Postal Servants

आवेदन शुल्क: Rural Postal Servants

●100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए निशुल्क। भुगतान ऑनलाइन होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●डाक विभाग की वेबसाइट (indiapost.gov.in/gdsonline engagement) पर जाएं। होमपेज पर Notification में जाएं और वहां Descriptive Notification लिंक पर क्लिक करें।

●नये पेज पर नोटिफिकेशन की खुल जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●होमपेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

●पिछले पेज पर वापस आएं। Candidate Login पर क्लिक कर निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link

★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link

Leave a Comment