Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uncle took the innocent child from the primary school and killed him: मासूम को प्राथमिक विद्यालय से ले जाकर चाचा ने कर दी हत्या

Rate this post

Uncle took the innocent child from the primary school and killed him: मासूम को प्राथमिक विद्यालय से ले जाकर चाचा ने कर दी हत्या

primary school

primary school:

♡•☆𝘳ℯᵃ₫Եⲏĩ𝐬♡•☆: Employees will get leave through the Manav Sampada Portal: कर्मियों को मानव संपदा पोर्टल से मिलेंगी छुट्टियां

देवरिया। जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को रिश्ते के चाचा ने सात साल की एक मासूम बच्ची की स्कूल से ले जाकर हत्या कर दी और शव झरही नदी में फेंक दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की सात साल की बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। बुधवार की सुबह वह रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। दोपहर में लंच के बाद उसके रिश्ते का चाचा स्कूल पहुंचा और बच्ची को घर ले जाने की बात कहकर साइकिल से अपने साथ लेकर चला गया। इधर देर तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढ़ने लगे।

primary school:

जब वह नहीं मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसी दौरान गांव से सट कर बहने वाली झरही नदी में कुछ ग्राामीणों ने बच्ची का शव देखा। पुलिस ने नदी से शव बरामद कर छानबीन शुरू की। स्कूल के पास लगे सीसी कैमरे को खंगाला गया तो उसमें रिश्ते का चाचा बच्ची को लेकर जाते हुए दिखा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

primary school

primary school:

35 वर्षीय आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है। वह पीड़िता के पिता के सगे चाचा का लड़का है। बच्ची उसे बड़े पापा कहकर बुलाती थी। आरोपी नशे का भी आदी बताया जा रहा है। बच्ची का पिता बाहर रहकर मजदूरी करता है। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक बच्ची का शव मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गहन जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link

★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link

Leave a Comment