Case filed against principal for molesting a child’s private parts: बच्चों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़,प्रिंसिपल पर केस

molesting:
♡•☆𝘳ℯᵃ₫Եⲏĩ𝐬♡•☆: Private schools will have to pay salaries equal to government schools: निजी स्कूलों को सरकारी के बराबर वेतन देना होगा
बच्चों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़,प्रिंसिपल पर केस
रामपुर। थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा बच्चों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़, अश्लील और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। सहमे बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा तो मामले का खुलासा हुआ। इससे गुस्साए अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
molesting:
सोमवार सुबह बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे उन्होंने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। बच्चों के मुताबिक स्कूल में गलती होने पर प्रिंसिपल उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर उनके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ और अश्लीलता करते थे। घर पर शिकायत करने पर बच्चों के साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती थी।
molesting:
अभिभावकों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी बच्चों ने शिकायत की थी, जिस पर स्कूल में वार्ता हुई थी। तब आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सुधार के बजाय बच्चों का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न जारी रहा। हंगामे की सूचना पर ब्लाक प्रमुख सरदार कुलवंत औलख व पूर्व ग्राम प्रधान जोगेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

पुलिस ने कब्जे में ली सीसीटीवी फुटेज
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि अभिभावकों की तहरीर पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली है और डीवीआर का डेटा कलेक्ट किया है। पिछले कुछ दिनों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link
★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link















