स्कूल जाते समय पति-पत्नी के साथ दर्दनाक हादसा, शिक्षक पति की मौत; पत्नी गंभीर घायल
हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरसई गांव के पास बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में सहायक अध्यापक रमेश चंद्र अहिरवार की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और शिक्षिका रश्मि भी गंभीर रूप से घायल हो गईं जानकारी के अनुसार, रमेश चंद्र अहिरवार अपनी पत्नी रश्मि के साथ बाइक से अपने-अपने स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सरसई गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रमेश चंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी रश्मि का इलाज जारी है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। शिक्षक दंपती के साथ हुए इस हादसे की खबर से उनके परिचितों और शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।













