एक रुपये में मिलेगा बीएसएनएल का सिम, 24 दिन अनलिमिटेड कॉल
प्रतापगढ़। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस का खास तोहफा देने की तैयारी में है। फ्रीडम प्लान के तहत कंपनी सिर्फ एक रुपये में नया सिम उपलब्ध कराएगी। इस सिम के साथ 24 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी।
15 अगस्त से शुरू होगा ऑफर
रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल का यह विशेष ऑफर 15 अगस्त से लागू किया जाएगा। फ्रीडम प्लान के तहत नए उपभोक्ताओं को महज एक रुपये में नया सिम दिया जाएगा। योजना का लाभ स्टॉक उपलब्ध रहने तक लिया जा सकेगा।
बीएसएनएल के प्रवक्ता महेश कुमार के अनुसार, कंपनी देश की आजादी का जश्न अपने उपभोक्ताओं के साथ मनाने की तैयारी कर चुकी है।
24 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉल
एक रुपये वाले सिम के साथ ग्राहकों को 24 दिन की वैधता मिलेगी। इस दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
यह सुविधा उन ग्राहकों को भी मिल सकती है जो दूसरी कंपनी का नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराते हैं।
ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए ‘मेरा गांव डिजिटल गांव’
बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्र के इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए ‘मेरा गांव डिजिटल गांव’ योजना भी शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को ₹259 प्रति माह में FTTH तकनीक आधारित इंटरनेट के साथ मुफ्त वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।
इसके अलावा फ्रीडम योजना का लाभ बीएसएनएल के नेटवर्क पर आने वाले नए उपभोक्ताओं के साथ-साथ दूसरी कंपनी से सिम पोर्ट कराने वाले ग्राहकों को भी मिल सकेगा।
ध्यान दें: ऑफर की उपलब्धता स्टॉक और कंपनी की निर्धारित शर्तों के अधीन होगी।










