School news: 2 जिलों 1 से 8 तक के स्कूल आज रहेंगे बंद, बारिश और जलभराव के चलते डीएम का आदेश

School news: 2 जिलों 1 से 8 तक के स्कूल आज रहेंगे बंद, बारिश और जलभराव के चलते डीएम का आदेश

जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जनपद- 2

भारी बारिश के चलते चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में 25 अगस्त को स्कूल बंद

चित्रकूट। विगत दिनों से हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए विकासखंड पहाड़ी के सभी विद्यालयों में 25 अगस्त 2026 को छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी, चित्रकूट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 25 अगस्त को सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य संपादित करेंगे खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट को भी सूचना के लिए भेजी गई है।

Leave a Comment