शिक्षक सम्मान समारोह का आज गोरखपुर से होगा लाइव प्रसारण, मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मान, देखें लिंक
शिक्षक सम्मान समारोह का आज गोरखपुर से होगा लाइव प्रसारण, मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मान
गोरखपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में पुरस्कृत शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कर-कमलों से चयनित एवं पुरस्कृत शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
इन प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे लाइव कार्यक्रम
अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश की ओर से संयुक्त शिक्षा निदेशक, एडी बेसिक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयकों समेत संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
👇👇👇
YouTube: UP Government Official YouTube Channel
निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम को माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों, एसआरजी और एआरपी तक प्रसारित किया जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक, अभिभावक और आमजन लाइव कार्यक्रम से जुड़कर लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम: पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मान समारोह
दिनांक: 5 सितंबर 2026
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर
प्रसारण: दूरदर्शन एवं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
👉 Twitter/X: मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश
👉 Facebook: मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश
