114 स्कूलों के शिक्षकों पर गिरी गाज! सितंबर का वेतन रोका, जानिए वजह
विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची हुई है।विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों को घर-घर संपर्क कर बच्चों बीएसए ने भिटौरा ब्लॉक के स्कूलों पर की कार्रवाई लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन बढ़ाने के दिए गए हैं निर्देश का नामांकन कराने तथा विद्यालय में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भिटौरा ब्लॉक के चिह्नित विद्यालय निर्धारित नामांकन लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके। बीएसए ने लक्ष्य की समीक्षा के बाद 114 विद्यालयों के शिक्षकों का सितंबर माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की। विभाग का कहना है कि विद्यालयों में नामांकन
बढ़ाने को लेकर लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। लक्ष्य पूरा न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जारी रहेगी।
बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य शिक्षकों पर दबाव बनाना नहीं, बल्कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
Read more articles
संविदा कर्मियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी को मंजूरी, 2026-27 के लिए ₹11,902.85 करोड़ का बजट
खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, तत्काल संभालना होगा नया दायित्व
NPS में ₹50 लाख या ₹1 करोड़ होने पर कितना मिलेगा? समझें एकमुश्त रकम और मासिक पेंशन का हिसाब
