Mission Karmayogi Update 2026: बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को पूरे करने होंगे कम से कम 2 कोर्स, जारी हुए Direct Link
Mission Karmayogi Update 2026: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित कार्मिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी संबंधित कार्मिकों को Mission Karmayogi Portal पर न्यूनतम 02 Courses पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।
इस संबंध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में राज्य परियोजना कार्यालय के 10 सितंबर 2026 के पत्र का हवाला देते हुए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यालयाध्यक्षों से कहा गया है कि वे स्वयं भी निर्धारित Courses पूरे करें और अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी कम से कम दो Courses पूर्ण कराएं।
04 बजे तक न्यूनतम 2 Courses पूरे कराने के निर्देश
जारी निर्देश में विशेष रूप से ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर ध्यान देने को कहा गया है, जिन्होंने अभी तक Mission Karmayogi Portal पर एक भी Course पूरा नहीं किया है। इसके अलावा जिन कार्मिकों के Courses Incomplete हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर Courses Complete कराने के निर्देश दिए गए हैं।
| क्रमांक | Course का नाम | Official Link |
|---|---|---|
| 1 | स्क्रीन टाइम प्रबंधन एवं डिजिटल जीवनशैली | 👉 Course खोलें |
| 2 | English Vocabulary: Commonly Misused and Confused Words | 👉 Course खोलें |
| 3 | पूर्व प्राथमिक स्तर के लिए प्रभावी शिक्षण विधियाँ | 👉 Course खोलें |
| 4 | Yoga Break at Workplace | 👉 Course खोलें |
| 5 | Stress Management | 👉 Course खोलें |
| 6 | Basics of Project Management | 👉 Course खोलें |
विभाग की ओर से कुछ चयनित Courses के Direct Links भी उपलब्ध कराए गए हैं। संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक इन Courses में से अपनी आवश्यकता के अनुसार कम से कम दो Courses का चयन कर उन्हें पूरा कर सकते हैं।
Mission Karmayogi के 6 महत्वपूर्ण Courses और Direct Links
1. स्क्रीन टाइम प्रबंधन एवं डिजिटल जीवनशैली
इस Course में Screen Time को बेहतर तरीके से Manage करने और Digital Lifestyle को संतुलित रखने से जुड़ी जानकारी दी गई है।
Course Link:
स्क्रीन टाइम प्रबंधन एवं डिजिटल जीवनशैली Course
2. English Vocabulary: Commonly Misused and Confused Words
इस Course में English Vocabulary में सामान्य रूप से गलत अथवा भ्रमित किए जाने वाले Words के बारे में जानकारी दी गई है। कर्मचारियों के लिए यह Course भाषा संबंधी ज्ञान को बेहतर बनाने में उपयोगी हो सकता है।
Course Link:
English Vocabulary Course
3. पूर्व प्राथमिक स्तर के लिए प्रभावी शिक्षण विधियाँ
पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों को प्रभावी तरीके से पढ़ाने और उनके सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने से संबंधित यह Course शिक्षण विधियों पर केंद्रित है।
Course Link:
प्रभावी शिक्षण विधियाँ Course
4. Yoga Break at Workplace
कार्यस्थल पर Yoga Break और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देने वाला यह Course भी उपलब्ध कराया गया है।
Course Link:
Yoga Break at Workplace Course
5. Stress Management
कार्यस्थल पर तनाव को समझने और उसे बेहतर तरीके से Manage करने से संबंधित इस Course में Stress Management से जुड़ी जानकारी दी गई है।
Course Link:
Stress Management Course
6. Basics of Project Management
Project Management की Basic जानकारी और कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने से संबंधित यह Course भी सूची में शामिल है।
Course Link:
Basics of Project Management Course
विद्यालय स्तर तक पहुंचाया जाए संदेश
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से जारी निर्देश में इस सूचना को विद्यालय स्तर तक अनिवार्य रूप से अग्रसारित करने के लिए कहा गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक Mission Karmayogi Portal पर निर्धारित Courses को समय से पूरा कर सकें।
कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे स्वयं तथा अपने अधीनस्थ कार्यरत सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से न्यूनतम 02 Courses Complete कराएं।
इन कर्मचारियों को दी जाएगी प्राथमिकता
निर्देश के अनुसार निम्न कार्मिकों को प्राथमिकता के आधार पर Courses पूरा कराने के लिए कहा गया है—
- जिन्होंने अभी तक Mission Karmayogi Portal पर कोई Course Complete नहीं किया है।
- जिनके Courses अभी Incomplete हैं।
- जिन्होंने निर्धारित Courses अभी तक पूरे नहीं किए हैं।
ऐसे कार्मिकों को चिन्हित करके Course Completion सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना
बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक इस निर्देश को गंभीरता से लेते हुए Portal पर उपलब्ध Courses की स्थिति जांच सकते हैं। जिनके Courses पहले से पूरे हैं, वे अपनी Course Completion स्थिति देख सकते हैं, जबकि जिनके Courses Pending या Incomplete हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना होगा।
विभागीय निर्देश के अनुसार कम से कम 02 Courses Complete करना आवश्यक है। इसलिए संबंधित कार्मिक उपलब्ध Courses में से न्यूनतम दो Courses का चयन कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें।
आदेश: महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश
