विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर 2026 को होगा मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन 4 राज्यों की कुल 28 सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। 
उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 29 सितंबर, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है।
