न्यायालय के निर्देश पर 60 शिक्षकों का हुआ समायोजन
मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बीते माह न्यायालय ने सभी बीएसए कार्यालय को निर्देशित किया था कि एकल व शिक्षकविहीन स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाए। बीएसए डॉ पूनम मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर ऐसे स्कूलों का चिंहांकन कर समायोजन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसे बुधवार को पूरा कर लिया गया। बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 44, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में 16 शिक्षकों का समायोजन किया गया है। ऐसे में कुल 60 शिक्षकों का समायोजन किया गया है। बताया कि अब जिले में कोई भी स्कूल ऐसा नहीं है, जो एकल या शिक्षक विहीन है।
