जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण आदेश

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण आदेश

बिजनौर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद बिजनौर की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश में संबंधित कॉलेज से जनगणना प्रशिक्षण के लिए तीन कक्ष उपलब्ध कराने/आरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।

कार्यालय नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज, बिजनौर के प्रधानाचार्य को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाना है।

इन तारीखों में तीन कमरे रखने होंगे आरक्षित

आदेश के अनुसार कॉलेज के तीन कक्ष निम्न निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण के लिए आरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है—

प्रशिक्षण अवधि व्यवस्था

22 से 24 अक्टूबर 2026 3 कक्ष आरक्षित
27 से 29 अक्टूबर 2026 3 कक्ष आरक्षित
30 अक्टूबर से 02 नवंबर 2026 3 कक्ष आरक्षित

नगर पालिका परिषद ने कहा है कि इन तिथियों में कक्ष उपलब्ध रहने से जनगणना 2027 का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायता मिलेगी।

जनगणना 2027 का दूसरा चरण कब होगा?

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक कराई जानी है। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

इस चरण की तैयारियों के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जा सके। उत्तर प्रदेश सहित संबंधित राज्यों के लिए जनसंख्या गणना की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।

Leave a Comment