पितृ विसर्जन के अवसर पर बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का पालन करने के निर्देश

पितृ विसर्जन के अवसर पर बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का पालन करने के निर्देश

बहराइच। जिले में पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच द्वारा जारी कार्यालय आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में 10 अक्टूबर 2026 को अवकाश रहेगा।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

आदेश जारीकर्ता: आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बहराइच।

नोट: यह अवकाश बहराइच जिले के आदेश के अनुसार है। अन्य जिलों में अवकाश की स्थिति संबंधित जिले के आधिकारिक आदेश पर निर्भर करेगी।

Leave a Comment