देवरिया में 10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

देवरिया में 10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

देवरिया। पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को देवरिया जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में पितृ विसर्जन के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों में 10 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश जारीकर्ता: डॉ. राम जियावन मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया।

Leave a Comment