UP Weather 11 October: पश्चिम यूपी में फिर से बारिश के आसार, दिन-रात का तापमान

UP Weather 11 October: पश्चिम यूपी में फिर से बारिश के आसार, दिन-रात का तापमान

वेस्ट यूपी एक बार फिर से हल्की बारिश से भीग सकता है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ मैदानों में बने विभिन्न मौसमी सिस्टम के चलते आज वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में बौछारें जबकि कुछ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। तराई वाले हिस्सों में बारिश की त्रीवता अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि मेरठ में हल्की बौछारों के ही आसार हैं। दिन में बादल और धूप का दौर चल सकता है।वहीं, बीते 24 घंटे में ही बारिश के चलते शनिवार को मेरठ में हवा की गुणवत्ता 77 दर्ज हुई जो संतोषजनक श्रेणी में है। दिन-रात का तापमान क्रमश: 31.1 एवं 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 1.4 एवं 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड का अहसास शुरू हो गया है। नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में बादलों का डेरा है। उत्तर प्रदेश के मौसम में भी विविधता देखने को मिल रही है। पश्चिमी यूपी के जिलों में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कल भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके विपरीत, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है, जहां फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रह सकता है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को दिन के समय फिर से गर्मी का एहसास हो सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 11 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 14, 15 और 16 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर कोई विशेष संभावना नहीं जताई गई है। इस दौरान आसमान में स्थानीय स्तर पर बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम के शुष्क रहने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे दिन में गर्मी बढ़ सकती है, जबकि मौसम में ठंडक का इंतजार जारी रहेगा।

Leave a Comment