चक्रवात के असर से यूपी में 29 और 30 को भारी बारिश

चक्रवात के असर से यूपी में 29 और 30 को भारी बारिश

लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर से 29 व 30 अक्तूबर को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में कहीं कहीं अति भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 29 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है।

गरज चमक और बारिश का दौर और मौसम का यह बदलाव 31 अक्तूबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 29 व 30 अक्तूबर के लिए पूर्वी यूपी और मध्यांचल के लगभग 15 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज

बुधवार से पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम, 31 तक होगी बारिश उत्तरी आंध्र प्रदेश और

हवाएं चलने की आशंका है। तीन दिनों में प्रदेश भर में तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव चक्रवाती तूफान में बदल कर दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ेगा।

इस बदलाव का असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 31 अक्तूबर तक रहेगा। रविवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बलिया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं हरदोई में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

Leave a Comment