MANAV SAMPADA PORTAL यूपी: मानव संपदा पोर्टल पर यह सूचना न देने पर रुक जाएगा प्रदेश के शिक्षकों को वेतन, 25 सितंबर अंतिम तिथि
MANAV SAMPADA PORTAL यूपी: मानव संपदा पोर्टल पर यह सूचना न देने पर रुक जाएगा प्रदेश के शिक्षकों को वेतन, 25 सितंबर अंतिम तिथि

MANAV SAMPADA PORTAL:
अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों पर शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। निर्देश दिए गए हैं कि अगर 25 सितंबर तक इनकी आवश्यक जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई तो कार्मिकों का इस महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।
प्रदेश के एडेड विद्यालयों के प्रबंधन अपने यहां तैनात शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के बारे में जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने से बच रहे हैं। कई बार के निर्देश के बाद भी इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी नाराजगी जताई है। वेतन रोकने के निर्देश से विद्यालयों में हड़कंप की स्थिति है।

MANAV SAMPADA PORTAL:
विद्यालयों को अपने शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम, पता, उनके शैक्षिक रिकॉर्ड, पारिवारिक सदस्यों का विवरण, नॉमिनी आदि के विवरण उपलब्ध कराने हैं। प्रबंधक बार-बार निर्देश के बाद भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों का पूरा ब्योरा पहले से मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड है।
YOUTUBE: LINK
WHATSAPP: LINK
Basic Shiksha Best Shiksha
✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक खबरों के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा