Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

जनगणना 2026-27 | Census 2026-27 India Full Details in Hindi

Rate this post

🔷 जनगणना 2026-27 क्या है? (What is Census 2026-27)

भारत में जनगणना 2026-27 तीन चरणों में कराई जाएगी। जानिए Census 2026-27 के सवाल, तारीख, प्रगणक ड्यूटी, मानदेय, मोबाइल ऐप और पूरी प्रक्रिया।

भारत सरकार द्वारा देश की जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और आवासीय स्थिति का आंकलन करने के लिए जनगणना 2026-27 (Census 2026-27 India) कराई जाएगी।

यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया मानी जाती है।


🔷 जनगणना 2026-27 कितने चरणों में होगी?

✅ Census 2026-27 तीन चरणों में पूरी की जाएगी —


🔹 पहला चरण: हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO)

📅 संभावित अवधि:
20 मई से 20 जून 2026

इस चरण में पूछे जाएंगे लगभग 32 प्रश्न —

  • मकान की स्थिति
  • बिजली और पानी की सुविधा
  • मोबाइल व इंटरनेट
  • वाहन (साइकिल, बाइक, कार)
  • रसोई और गैस कनेक्शन
  • शौचालय व स्नानघर
  • टीवी और रेडियो
  • घर में कमरे
  • दीवार, छत और फर्श की सामग्री
  • घर में रहने वाले सदस्यों की संख्या
  • मुख्य खाद्यान्न (गेहूं, चावल आदि)
Census 2026–27

🔹 दूसरा चरण: Population Enumeration

📅 फरवरी 2027 (संभावित)

इस चरण में व्यक्तिगत जानकारी ली जाएगी —

  • नाम
  • उम्र
  • वैवाहिक स्थिति
  • बच्चों की संख्या
  • जाति
  • धर्म
  • शिक्षा
  • रोजगार (सरकारी / निजी / स्व-रोजगार)
  • मातृभाषा
  • समुदाय

🔹 तीसरा चरण: रिवीजन चरण

📅 मार्च 2027

  • जन्म पंजीकरण
  • मृत्यु विवरण
  • नाम सुधार
  • छूटे हुए व्यक्तियों का समावेशन

🔷 जनगणना 2026-27 में कौन करेगा कार्य?

👨‍🏫 अनुमानित स्टाफ —

पदसंख्या
प्रगणक (Enumerators)4.5 लाख
सुपरवाइजर75 हजार
कुल कर्मचारी5 लाख+

👉 अधिकांश प्रगणक सरकारी शिक्षक होंगे।


💰 जनगणना 2026-27 मानदेय

  • दोनों चरणों के लिए
    ₹25,000 (संभावित)

अंतिम मानदेय राज्य सरकार तय करेगी।


📱 Census 2026-27 Mobile App

  • HLO Mobile App
  • Offline Mode उपलब्ध
  • नेटवर्क मिलते ही Auto Upload
  • Tablet / Smartphone आधारित कार्य

🧠 Census 2026-27 के फायदे

  • सरकारी योजनाओं का सही लाभ
  • जनसंख्या आधारित बजट
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क योजना
  • आरक्षण नीति का निर्धारण
  • संसदीय और विधानसभा परिसीमन

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना

👉 जनगणना 2026-27 की अंतिम तिथि अभी भारत सरकार द्वारा अधिसूचित नहीं हुई है।

यह जानकारी प्रारंभिक प्रशिक्षण और प्रशासनिक तैयारियों पर आधारित है।


MSQ – Most Search Questions

❓ जनगणना 2026-27 कब होगी?

संभावित रूप से मई 2026 से मार्च 2027 के बीच।


❓ Census 2026-27 में कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे?

घर, शिक्षा, रोजगार, जाति, धर्म, भाषा, सुविधाएं और परिवार से जुड़े प्रश्न।


❓ क्या जनगणना मोबाइल ऐप से होगी?

हाँ, HLO Mobile App से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में।


❓ जनगणना ड्यूटी किसे मिलेगी?

मुख्य रूप से सरकारी शिक्षकों को।


❓ जनगणना 2026-27 का मानदेय कितना है?

लगभग ₹25,000 (संभावित)।


🔗 EXTERNAL LINKS (Official)

Also read :  उत्तर प्रदेश मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026

Leave a Comment