UPTET: नहीं बदलेंगे नतीजे, डिजी लॉकर में भेजे जाएंगे परीक्षा परिणाम

UPTET: नहीं बदलेंगे नतीजे, डिजी लॉकर में भेजे जाएंगे परीक्षा परिणाम

प्रयागराज : उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पिछले दिनों हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे वेबसाइट से हटा दिए गए हैं। उन्हें अभ्यर्थियों के डिजी लॉकर में भेजा जाएगा। यह सामान्य प्रक्रिया है। आयोग का कहना है कि सभी परीक्षा परिणाम एक सप्ताह तक ही रखे जाते हैं। 26 अगस्त को जो परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं, उसे डिजी लॉकर में भेजने की प्रक्रिया गतिमान है। तीन चार दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा।

1. *DigiLocker खोलें*  

   – वेबसाइट: https://www.digilocker.gov.in/ या मोबाइल में DigiLocker App  

   – Mobile Number/Aadhaar से लॉगिन करें और OTP डालें

2. *Documents सेक्शन चेक करें*  

   – “Issued Documents” में देखें — अगर UPTET Certificate पहले से है तो सीधे खुल जाएगा

3. *अगर नहीं दिख रहा तो*  

   – “Search Documents” / “Get Documents” पर जाएं  

   – Issuer में *Uttar Pradesh / Uttar Pradesh Basic Education Board (UPBEB)* खोजें  

   – *UPTET / Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test Certificate/Marksheet* चुनें

4. *डिटेल भरें*  

   – Roll Number, परीक्षा वर्ष, जन्मतिथि जैसे मांगे गए विवरण सही-सही डालें  

   – “Get Document” पर क्लिक करें

5. *डाउनलोड करें*  

   – सफल होने पर Certificate “Issued Documents” में जुड़ जाएगा  

   – वहाँ से खोलकर PDF डाउनलोड या Save कर सकते हैं

शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने उन आशंकाओं को निराधार बताया, जिसमें कहा जा रहा है कि परीक्षा परिणाम बदल जाएंगे। साफ किया कि बहुत से अभ्यर्थियों ने अपने अंक और परीक्षा परिणाम को लेकर आपत्ति जताई है। कुछ अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट भरने में गड़बड़ी के कारण परीक्षा परिणाम रिजेक्ट किए जाने पर भी आपत्ति की है। इसे लेकर वे ज्ञापन दे चुके हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि प्रश्नों के उत्तर उन्होंने सही दिए हैं लेकिन ओएमआर शीट पर अनुक्रमांक भरने में गलती के कारण परीक्षा परिणाम रिजेक्ट की श्रेणी में आ गया है। यह मानवीय भूल है। इसे माफ किया जाना चाहिए।

 

आयोग सभी से आनलाइन प्रत्यावेदन ले रहा है। दस सितंबर तक का समय है। इन प्रत्यावेदनों पर कमेटी अंतिम निर्णय लेगी। शासनादेश का उल्लंघन न होने पर अभ्यर्थियों के पक्ष में निर्णय हो सकता है लेकिन इस पर कमेटी ही अंतिम निर्णय लेगी।

Leave a Comment