UP सरकार दिवाली से पहले देगी बढ़ा DA-बोनस, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को लाभ; जानें डिटेल
आउटसोर्स कर्मचारियों को भी बढ़े मानदेय की सौगात
वहीं, योगी सरकार विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर काम कर रहे करीब 2.70 लाख कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले बढ़ा मानदेय देने की तैयारी में है। उम्मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों को सितंबर से बढ़ी दर पर मानदेय दिया जाएगा। ऐसे में अक्तूबर का बढ़ा वेतन, जो नवंबर में कर्मचारियों को दिया जाएगा, उसमें सितंबर को एरियर भी हो सकता है।
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सीएम योगी ने किए थे कई ऐलान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पिछले 2 सितंबर को कई ऐलान किए थे। उस दिन उन्होंने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करने के साथ ही यूपीकॉस के पोर्टल और वेबसाइट की लॉन्चिंग और इसके लोगो का अनावरण भी किया था। इस मौके पर उन्होंने आउटसोर्स सेवा निगम के साथ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एमओयू (MOU) का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि अब मानदेय सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में जाएगा और घटना-दुर्घटना, आपदा का शिकार होने पर निर्धारित श्रेणी के अनुसार 20 से 40 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर परिवार को मिलेगा। अग्निकांड का शिकार होने पर 10 लाख, आकस्मिक दवा के लिए पांच लाख, आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस की सुविधा के लिए 10 लाख, बेटे की शिक्षा के लिए 8 लाख, बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक मिलेगा।
यही नहीं दो बेटियों की शादी के लिए 8 से 10 लाख तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी कर्मचारी की मृत्यु पर बैंक के जरिए से आउटसोर्स सेवा निगम कर्मचारी के परिवारीजनों को तत्काल 50 हजार रुपये उपलब्ध कराएगा। कर्मचारियों का खाता जीरो बैलेंस पर खुलेगा। इसके जरिए से परिवार के चार सदस्यों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएम योगी ने कहा था कि अब आउटसोर्स कर्मचारियों को ऑर्गनाइज्ड, स्किल्ड, सिक्योर और डिग्निफाइड वर्कफोर्स में बदलने वाला निगम शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा था कि जब किसी को समय पर अधिकार मिलता है तो उसका लाभ केवल एक व्यक्ति को नहीं मिलता। बच्चे की पढ़ाई, मां की दवाई, बेटी का भविष्य सुनिश्चित होता है। परिवार को भरोसा मिलता है किमेहनत बेकार न जाएगी।
.jpeg)
