कल का मौसम 16 अक्टूबर: 11 घंटे के भीतर 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट
कल का मौसम 16 अक्टूबर 2026: देश में दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बीच मौसम विभाग ने टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 16 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस तेज आंधी की वजह से यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। इन राज्यों में कहीं-कहीं फसलों को भी नुकसान हो सकता है। कुछ जगहों पर आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में खतरनाक लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। तीन से अधिक राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा के झोंके पूर्वी भारत के राज्यों में लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। वहीं, 4 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी-मध्य अरब सागर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिणी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 16 अक्टूबर को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 16 अक्टूबर को देश के 15 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पश्चिम भारत में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(16 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी(16 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, मिर्जापुर, कानपुर, जौनपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, महाराजगंज, बरेली और पीलीभीत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (16 अक्टूबर-बारिश-ठंड की चेतावनी): गोपालगंज, गया, जहानाबाद, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(16-17 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, पलामू, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (16 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, उत्तर काशी, चमोली और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। देहरादून में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (16 अक्टूबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर में बारिश और बर्फीली आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (16 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
- पश्चिम बंगाल(16 अक्टूबर-बारिश-आंधी की संभावना): कोलकाता, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग दुर्गापुर, बीरभूम और हावड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
- पंजाब (16 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
- राजस्थान (16 अक्टूबर-भारी बारिश की संभावना): करौली, जयपुर, उदयपुर, चुरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
- मध्य प्रदेश (16 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): दमोह, बालाघाट, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, बेतुल, मांडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा और इंदौर में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा
- छत्तीसगढ़(16 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, रायपुर, जांजगीर और कोरबा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
ओडिशा में कल मौसम कैसा रहेगा
- ओडिशा(16 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बलांगिर, भुवनेश्वर, पुरी, सुंदरगढ़, भद्रक, बालासोर, जाजपुर, गजपति और खोरधा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट
