बड़ी खबर: महराजगंज में कल 21 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: महराजगंज में कल 21 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

महराजगंज में कल 21 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, त्योहार एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत शिक्षा बोर्ड तथा अन्य मान्यता प्राप्त एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक 21 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment