जनगणना 2027 की ट्रेनिंग कब से? फील्ड ट्रेनर, प्रगणक और सुपरवाइजर के प्रशिक्षण का शेड्यूल जारी
जनगणना 2027 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जनगणना कार्य से जुड़े फील्ड ट्रेनर तथा प्रगणक और सुपरवाइजर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षण अलग-अलग स्लॉट में आयोजित किया जाएगा।
फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण अक्टूबर में
जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तीन अलग-अलग स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। पहला प्रशिक्षण 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक होगा। इसके बाद दूसरा स्लॉट 14 से 16 अक्टूबर 2026 और तीसरा स्लॉट 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।
प्रगणक और सुपरवाइजर की ट्रेनिंग
प्रगणक एवं सुपरवाइजर के लिए भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किया गया है। उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 से होगी। इसके बाद अलग-अलग समूहों के लिए निम्न तिथियों पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
- 22 से 24 अक्टूबर 2026
- 27 से 29 अक्टूबर 2026
- 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026
- 3 से 5 नवंबर 2026
- 12 से 14 नवंबर 2026
इस तरह प्रगणक और सुपरवाइजर के प्रशिक्षण के लिए कुल पांच स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
किस जिले और कर्मचारी का प्रशिक्षण किस स्लॉट में होगा?
शेड्यूल जारी होने के बाद अब कर्मचारियों के बीच यह जानने की उत्सुकता है कि किस जिले, किस अधिकारी या कर्मचारी को किस प्रशिक्षण स्लॉट में शामिल किया जाएगा। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में केवल प्रशिक्षण की निर्धारित तिथियां सामने आई हैं।
किस जिले या किस कर्मचारी का प्रशिक्षण किस स्लॉट में होगा, इसकी अलग-अलग आवंटन जानकारी संबंधित स्तर से जारी होने की प्रतीक्षा है। इसलिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अपने विभागीय स्तर से मिलने वाली सूचना का इंतजार करें।
जनगणना 2027 के काम को लेकर आने वाले दिनों में प्रशिक्षण से संबंधित अन्य निर्देश और आवंटन की जानकारी भी सामने आ सकती है। जैसे ही संबंधित स्तर पर स्लॉट आवंटन की स्पष्ट जानकारी जारी होगी, उसके आधार पर प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कर्मचारियों को अपनी निर्धारित तारीख की जानकारी मिल सकेगी।
