उत्तर प्रदेश के इस जिले में  22 और 23 दो दिनों का स्कूलों में रहेगा अवकाश, देखें संबंधित आदेश

उत्तर प्रदेश के इस जिले में  22 और 23 दो दिनों का स्कूलों में रहेगा अवकाश, देखें संबंधित आदेश

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 22 और 23 अक्टूबर 2026 को कक्षा 12 तक के सभी संबंधित विद्यालयों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी की ओर से जारी कार्यालय आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर को नाटी इमली के भरत मिलाप के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 23 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान होना है। इसी के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश के मुताबिक, वाराणसी जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रकार वाराणसी जिले के विद्यार्थियों को लगातार दो दिनों का अवकाश मिलेगा। अभिभावक और विद्यार्थी जारी आदेश के अनुसार अपने विद्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित आदेश: वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश की फोटो देखें।

Leave a Comment