KOLORADO RIVER : कोलोराडो नदी
कोलोराडो नदी

क्या है
यह उत्तरी अमेरिका की एक प्रमुख नदी है, जो कोलोराडो के रॉकी पर्वत से निकलती है।
खबरों में क्यों
लाखों लोगों का महत्वपूर्ण जल सोत कोलोराडो नदी, अपने प्रवाह में कमी के कारण चर्चा में है।
दक्षिण-पश्चिम की जीवन रेखा
यह पश्चिम और दक्षिण की ओर 1,450 मील (2,330 किलोमीटर) बहती हुई उत्तरः पश्चिमी मेक्सिको में कैलिफोर्निया की खाड़ी में मिल जाती है। यह सात अमेरिकी और दो मेक्सिकन राज्यों से होकर बहती है। अपने विशाल फैलाव के कारण इसे अक्सर ‘दक्षिण-पश्चिम की जीवन रेखा’ कहा जाता है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा का आधार :
यह कई प्रमुख जलाशयों का निर्माण करती है, जिनमें लेक मीड और लेक पॉवेल शामिल हैं। कोलोराडो, एरिजोना (अमेरिका) और मेक्सिको के बीच लगभग 29 किलोमीटर तक एक अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाती है। इसकी कई सहायक नदियां भी हैं, जिनमें ग्रीन, गुनिसन, सैन जुआन व वर्जिन आदि शामिल हैं।
READ MORE:ECCE EDUCATOR: संपूर्ण जानकारी















