North Korea: किम जोंग की वारिस अब करेंगी नॉर्थ कोरिया पर राज….

North Korea:
वह तेरह साल की हैं, लेकिन घुड़सवारी, तैराकी और स्कीइंग में निपुण हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को लेकर लोगों में उत्सुकता रहती ही है, लेकिन चीन की वार्षिक सैन्य परेड में शी जिनपिंग और पुतिन जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में भी अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर अगर उनकी इस बेटी पर जमी रही, इससे उनके भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार जरूर गर्म हो गया है।
North Korea: किम जोंग की वारिस:-
हाल ही में हुई चीन की 75वीं वार्षिक सैन्य परेड वैसे तों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन समेत करीब 25 राष्ट्र प्रमुखों की मौजूदगी की वजह से दुनिया भर में चर्चा के केंद्र में रही। लेकिन, परेड में शामिल होने आए किम जोंग के पोछे-पीछे चल रही एक किशोरी ने अनायास अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। पता चला कि यह किशोरी किम जोंग उन की करीब तेरह वर्षीय बेटी किम जू ऐ हैं। रहस्यों से भरे उत्तर कोरियाई तानाशाह ‘किम’ परिवार के बारे में जानने की उत्सुकता तो हर किसी की रहती है, लेकिन फिलहाल लोग किम जू ऐ के बारे में जानना चाह रहे हैं और उनके बारे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा. रही हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि किम जोंग अपनी इस बेटी को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं
यह भी जरूरी: प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए खाएं ये 5 सीड्स, मांसपेशियों की कमजोरी जैसी परेशानियां रहेंगी दूर
रहस्यमय परिवार:-North Korea
यह तो स्पष्ट है कि किम जू ऐ उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता और वर्कर्स पार्टी के महासचिव किम जाँग उन और उनकी पत्नी री सोल-जू की बेटी है। जू ऐ का जन्म किस तिथि और किस वर्ष में हुआ, इसका रहस्य अब तक बरकरार है। उनकी उम्र बारह या तेरह वर्ष है। चालीस साल से अधिक के हो चुके खुद किम जाँग उन की जन्म की तारीख और सन का अब तक कोई पता नहीं लगा पाया है। यहां तक कि दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी भी कयास ही लगाती रही। अमेरिका के दिग्गज बास्केटबाल खिलाडी हेनिस रोडमैन वर्ष 2013 में किम औग उनके परिवार से मिले थे। उन्होंने ही पहली बार यह बात सार्वजनिक की थी कि किम जाँग उन का एक बेटा व एक बेटी है। बताया जाता है जू ऐ अपने भाई से छोटी है, उनसे छोटी एक बहन भी है। हालांकि, वह बहन है वा भाई, यह भी पक्का नहीं।

पहली महिला प्रमुख:-North Korea
जू ऐ की उम्र फिलहाल करीब तेरह वर्ष है, लेकिन – जिस तरह से वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उत्तर कोरिया की पहली महिला राष्ट्र प्रमुख बन सकती हैं, क्योंकि किम जोंग उन ने अब तक न तो अपने बड़े बेटे को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पेश किया है, न ही अपनी छोटी संतान को सामने लाए हैं। जू ऐ भी करीब दस वर्ष की उम्र में नवंबर 2022 में अपने पिता के साथ पहली बार तब सामने आई थीं, जब इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की जा रही थी। मीडिया ने जू ऐ को पहले ‘प्यारी बेटी’ नाम से संबोधित किया, लेकिन बाद में ‘सम्मानित’ शब्द का इस्तेमाल किया। कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी जू ऐ को जरूर देखा गया है, लेकिन जिस तरह वह चीन की सैन्य परेड में अपने पिता के साथ बुलेटप्रूफ ट्रेन से पहुंचीं, उनकी वेशभूषा और हावभाव यहीं बयां कर रहे थे कि वह उत्तर कोरिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार हो रही हैं। वहीं, मई में हुए रूसी दूतावास के राजनयिक कार्यक्रम में भी जू ऐ की मौजूदगी उनके बढ़ते कद की ओर इशारा करती है।
डाक टिकट पर मौजूदगी:-North Korea
उत्तर कोरिया में कुछ ऐसे डाक टिकट भी जारी किए गए हैं, जिनमें जू ऐ को अपने पिता का हाथ थांमे, हाथों में हाथ डाले या सैनिकों के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाया गया है। जू ऐ ने उस देश में, जहां सख्त ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है, कई बार अपने फैशन में अलग अंदाज को दिखाया है। मई 2024 में प्योंगयांग की जोनवी स्ट्रीट के उद्घाटन पर वह पारदर्शी बाजू वाली पोशाक पहनकर सबका ध्यान आकर्षित कर चुकी हैं। इसी तरह जून 2024 में वॉनसन कलमा तटीय रिसॉर्ट के उद्घाटन, पर जू ऐ सफेद टू-पीस ड्रेस और हीरे जड़ी कार्टियर घड़ी पहने दिखीं।
घुड़सवारी, स्कीइंग और तैराकी का शौक:-North Korea
बताया जाता है कि जू ऐ को स्कीइंग और तैराकी का शौक है। वह एक बेहतरीन घुड़सवार भी हैं। किम जू ऐ का कभी किसी आधिकारिक शिक्षा केंद्र में दाखिला नहीं हुआ। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग स्थित आवास में ही भाई-बहन के साथ जू ऐ की शिक्षा व्यवस्था की गई है।
