एक दिन की बीएसए ने जरूरी निर्देश दिए
लखनऊ। मिशन नारी शक्ति के तहत एक दिन के लिये बीएसए बनी आठवीं की छात्रा निहारिका सिंह ने कड़े तेवर दिखाए। निहारिका ने बीएसए समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर बच्चों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की जानकारी ली। जिम्मेदारों को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय और प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को निर्धारित समय के भीतर पाठ्यक्रम पूरी करने के निर्देश दिये हैं।
