Rainy day: जिले में 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद, अत्यधिक बारिश के चलते लिया गया फैसला

Rate this post

Rainy day: जिले में 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद, अत्यधिक बारिश के चलते लिया गया फैसला

हरदोई। जिले में हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, हरदोई ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों में 18 अगस्त 2026 को छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और संस्कृत बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।

आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विद्यालय से संबंधित शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment