School Closed: इटावा, पीलीभीत, हमीरपुर समेत कई जिलों में कल स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने बंद किए

School Closed: इटावा, पीलीभीत, हमीरपुर समेत कई जिलों में कल स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने बंद किए

गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने तीन दिन का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते बच्चों को होने वाली असुविधा को देखते हुए कई जिलों में डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है।

डीएम के आदेश के मुताबिक 26 सितंबर को आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इनमें हमीरपुर, बांदा, मऊ, सोनभद्र, बदायूं, चित्रकूट, कन्नौज, इटावा, मिर्जापुर, बहराइच और पीलीभीत में आठवीं तक के सभी स्कूलों को 26 सितंबर शनिवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 27 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार को अब स्कूल खुलेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

मऊ और सोनभद्र में भी आठवीं तक के स्कूल बंद

तेज बारिश और चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को मऊ और सोनभद्र के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग से मिले अलर्ट के बाद डीएम आनंद वर्द्धन ने कक्षा एक से 8वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीईओ रानीपुर सुनील कुमार ने बताया कि आदेश सभी बोर्डों से संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों पर लागू होगा। परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।

मध्य यूपी और बुंदेलखंड में बरपा कहर

मध्य यूपी और बुंदेलखंड में गुरुवार रात से शुक्रवार तक लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कानपुर में 18 घंटे के दौरान 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री नीचे 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरदोई में मकान पर पेड़ गिरने से घर में सो रही कक्षा पांच की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। भारी बारिश को देखते हुए कानपुर और कानपुर देहात में कक्षा 12 तक तथा हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज और इटावा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

प्रयागराज में भी पारा लुढ़का

प्रयागराज में पिछले 24 घंटे में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। अधिकतम पारा 25.4 डिग्री व न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को शनिवार को बंद करने का आदेश दिया है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियों में बढ़ा पानी

गोरखपुर-बस्ती मंडल में गुरुवार को दिनभर बारिश के बाद शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ पूरे दिन कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। गोरखपुर में 24 घंटे में 43 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गंडक का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर हो गया है। राप्ती और सरयू नदी का पानी भी बढ़ा है। बस्ती में पुराना विशाल पेड़ गिरने से एक वृद्धा उसके नीचे दबकर जख्मी हो गई। दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के अलर्ट को देखते हुए 12वीं तक के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। कुछ जिलों में शुक्रवार को भी अवकाश रहा।

भारी बारिश और जलभराव का कहर: आज इन 42 जनपदों बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल देखें आदेश

Leave a Comment