शाहजहांपुर में स्कूल पर अचानक पहुंचे डीएम, बच्चों से पूछे सवाल; शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश
शाहजहांपुर। ददरौल के प्राथमिक विद्यालय बेहटा में मंगलवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। डीएम के पहुंचते ही विद्यालय की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने से परखी गई।
🔹 डीएम ने स्कूल में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और मिड-डे मील की व्यवस्था देखी।
🔹 भोजन की गुणवत्ता जांची और बच्चों को पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण खाना देने के निर्देश दिए।
🔹 शिक्षकों की उपस्थिति भी जांची गई। अनुपस्थित शिक्षकों की छुट्टी और गैरहाजिरी की वैधता जांचने के निर्देश दिए।
https://youtube.com/shorts/eA8cMjqQvPU?si=CxIl_EQdPdDCwSlw
🔹 कक्षा में पहुंचकर डीएम ने बच्चों से सीधे सवाल किए और छात्रा से पहाड़े सुनकर पढ़ाई का स्तर परखा।
🔹 कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने और तेज विद्यार्थियों के समूह बनाकर उन्हें साथ पढ़ाने की सलाह दी।
🔹 डीएम ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के साथ उनकी तार्किक और व्यवहारिक क्षमता विकसित की जाए।
🔹 शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी, अधिकारियों और शिक्षकों को व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।
