Forecast: Uttar Pradesh will shiver for a week; no relief from cold until January 7. Schools up to Class 12 will remain closed till the 5th: आसार: एक हफ्ते तक ठिठुरेगा यूपी, सात जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं,12वीं तक के स्कूल पांच तक बंद

shiver for a week:
देश के पहाड़ी इलाकों के साथ यूपी समेत उत्तर-पूर्व भारत के मैदानी हिस्सों में भी एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों के समस्त स्कूलों में पांच जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। सभी जिलों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं।
shiver for a week:
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर रहेगी। हिमाचल-उत्तराखंड में शीतलहर के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में पारा शून्य के नीचे रहने की स्थिति बन सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं, तापमान में गिरावट के रूप में दिखाई देगा। विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। कई राज्यों में बहुत घना कोहरा रह सकता है।

shiver for a week:
जनवरी में सताएगी भीषण सर्दी:
यूपी में जनवरी के दौरान सर्दी का सितम और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार परिस्थितियां ऐसी हैं कि शीत लहर के दिन 1 से 3 तक कम से कम बढ़ सकते हैं। इस माह कोहरा,दिन-रात के तापमान में गिरावट अधिक रहेगी। अमौसी मौसम मुख्यालय के अनुसार प्रशांत महासागर में ला-नीना परिस्थितियां नहीं हैं।
विक्षोभों की सक्रियता और ध्रुवीय भंवर की भी नगण्यता है। इस स्थिति में शुष्क मौसम से वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ेगी। इससे घने कोहरे के दिन बढ़ रहे हैं। दिसम्बर में 22 दिन घना कोहरा रहा। दूसरे पखवारे में शीत दिन 12 हो गए। नतीजतन औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री कम रहा।
★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link
★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link
















