केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका; 1 अक्टूबर

केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका; 1 अक्टूबर

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए बैंक ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो जाएगी। जी हां, इस तारीख से आवेदन शुरू हो जाएंगे। इस भर्ती के लिए इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 16650 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 20 से 28 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन 1 जनवरी 2023 से 1 सितंबर 2026 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के 12वीं कक्षा या डिप्लोमा में निर्धारित न्यूनतम अंक होने चाहिए।

केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकशन पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 28 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवारों को बैंक में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने से पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार NATS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अप्रेंटिसशिप पोर्टल: https://nats.education.gov.in

केनरा बैंक की वेबसाइट पर जाएं

1. NATS पर रजिस्ट्रेशन के बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.canarabank.bank.in/ पर जाएं।

2. इसके बाद वेबसाइट पर करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं।

3. इसके बाद Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices लिंक पर क्लिक करें।

4. इसके बाद अब अप्रेंटिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

5. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से भरें।

6. इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

7. इसके बाद सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

8. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज/आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा या डिप्लोमा में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे स्थानीय भाषा की परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।जिन उम्मीदवारों ने संबंधित स्थानीय भाषा की पढ़ाई 10वीं या 12वीं कक्षा में की है, उन्हें स्थानीय भाषा की परीक्षा देने से छूट दी जाएगी।

Leave a Comment