शिक्षकों के वाहन भत्ते को लेकर फिर आया अपडेट, शासनादेश के बाद भी भुगतान का मामला उठा

शिक्षकों के वाहन भत्ते को लेकर फिर आया अपडेट, शासनादेश के बाद भी भुगतान का मामला उठा

रिपोर्ट – सुनील कुमार पांडेय मीडिया प्रभारी

*प्राथमिक शिक्षकों के मसीहा हैं ध्रुव त्रिपाठी, मेरा पूरा समर्थन उन्हीं को और उन्हें का प्रचार भी कर रहा हूं: राजेश धर दुबे*

*गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र।* प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश धर दुबे जी ने एक भावुक और मार्मिक अपील जारी करते हुए कहा है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड के इस शिक्षक एमएलसी चुनाव में *मेरा मत, मेरा समर्थन, मेरा प्रचार और मेरा पूरा समर्पण शिक्षक विधायक श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी को है।*

 

श्री दुबे ने कहा कि आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ तो दिल भर आता है।

 

*मेरे प्राथमिक शिक्षक साथियों, जरा याद कीजिए वो दिन…*

 

जब हम प्राथमिक के शिक्षक अकेले थे, जब हमारी कोई सुनने वाला नहीं था, जब वेतन के लिए, पुरानी पेंशन के लिए, पदोन्नति के लिए हम दर-दर भटक रहे थे, तब एक व्यक्ति था जिसने हमें गले लगाया था। वो थे हमारे विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी।

 

उन्होंने शिक्षकों के लिए मसीहा की तरह सदैव साथ दिया है।

 

*जब-जब प्राथमिक शिक्षकों पर संकट आया, तब-तब ध्रुव त्रिपाठी जी ढाल बनकर खड़े हुए -*

 

चाहे बीएलओ ड्यूटी से मुक्ति का मामला रहा हो, चाहे गैर शैक्षणिक कार्यों के बोझ का मामला रहा हो, चाहे वेतन विसंगति और एरियर का मामला रहा हो, चाहे धरना-प्रदर्शन की बात रही हो।

 

जब-जब हम सड़क पर बैठे, तब-तब वे सदन में हमारी आवाज बने। जब-जब हमारी आवाज को दबाने की कोशिश हुई, तब-तब वे सड़क पर हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैठे।

 

उन्होंने कभी नहीं पूछा कि शिक्षक प्राथमिक का है या माध्यमिक का, उन्होंने सिर्फ एक ही धर्म निभाया – शिक्षक धर्म।

 

आज मुझे अपने इस विधायक पर गर्व है। गर्व है कि हमारे पास एक ऐसा अभिभावक है जो 24 घंटे सिर्फ और सिर्फ शिक्षक हित के लिए जीता है।

 

*इसलिए मेरे सम्मानित शिक्षक साथियों, मेरा आपसे हाथ जोड़कर, भावुक हृदय से निवेदन है -*

 

यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, यह चुनाव शिक्षक अस्मिता का है। यह चुनाव तय करेगा कि आने वाले 6 साल तक हमारी आवाज सदन में गूंजेगी या खामोश हो जाएगी।

 

तो आइए, सारे मतभेद भुलाकर, सारी नाराजगी छोड़कर, अपने मसीहा, अपने भाई, अपने अभिभावक माननीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी को अपना आशीर्वाद दीजिए।

आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें

*मेरा सभी शिक्षकों से निवेदन है कि वह अपना अमूल्य मत वरीयता क्रम संख्या 1 पर देकर उन्हें चौथी बार ऐतिहासिक विजय दिलाइए।*

 

मैं राजेश धर दुबे, आपको वचन देता हूँ, मैं अपना पूरा तन-मन-धन, अपना पूरा प्रचार उनके लिए कर रहा हूँ और अंतिम सांस तक करता रहूंगा।

 

*शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी जिंदाबाद!*

*शिक्षक एकता जिंदाबाद!*

 

*निवेदक – आपका अपना -*

*राजेश धर दुबे*

*जिला अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, गोरखपुर*

*एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश*

Leave a Comment