Half Yealy Exam 2025-26: प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 की समय सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षा 28 नवम्बर से 3 दिसम्बर 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यहाँ देखें विषयवार पूरी टाइम टेबल।
📅 अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yealy Exam 2025-26) समय सारिणी
कक्षा 1 से 8 तक
समय:
- प्रथम पाली: प्रातः 9:30 से 11:30 तक
- द्वितीय पाली: अपराह्न 12:30 से 2:30 तक
नोट: समय: प्रथम पाली — प्रातः 9:30 से 11:30, द्वितीय पाली — अपराह्न 12:30 से 2:30।
| कक्षा | 28.11.2025 (प्रथम) 9:30–11:30 | 28.11.2025 (द्वितीय) 12:30–2:30 | 29.11.2025 (प्रथम) 9:30–11:30 | 29.11.2025 (द्वितीय) 12:30–2:30 | 01.12.2025 (प्रथम) 9:30–11:30 | 01.12.2025 (द्वितीय) 12:30–2:30 | 02.12.2025 (प्रथम) 9:30–11:30 | 02.12.2025 (द्वितीय) 12:30–2:30 | 03.12.2025 (प्रथम) 9:30–11:30 | 03.12.2025 (द्वितीय) 12:30–2:30 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मौखिक परीक्षा | — | — | — | — | — | — | — | — | — |
| 2 | सभी विषयों की मौखिक परीक्षा | — | गणित | — | अंग्रेजी | हिन्दी | — | — | ||
| 3 | सभी विषयों की मौखिक परीक्षा / हिन्दी | — | गणित | संस्कृत / उर्दू | सामाजिक विषय | अंग्रेजी | गणित | कला/संगीत | कला/कार्यनुभव/नैतिक शिक्षा | — |
| 4 | सभी विषयों की मौखिक परीक्षा | — | हिन्दी | संस्कृत / उर्दू | सामाजिक विषय | अंग्रेजी | गणित | कला/संगीत | कला/कार्यनुभव/नैतिक शिक्षा | — |
| 5 | सभी विषयों की मौखिक परीक्षा | — | हिन्दी | संस्कृत / उर्दू | सामाजिक विषय | अंग्रेजी | गणित | कला/संगीत | विज्ञान | — |
| 6 | बेसिक क्राफ्ट/संबंधित कला/कृषि विज्ञान /गृह विज्ञान , शिल्प कला | खेल एवं शारीरिक शिक्षा / स्काउटिंग गाइड | हिन्दी | संस्कृत / उर्दू | सामाजिक विषय | अंग्रेजी | गणित | कला/संगीत | विज्ञान | पर्यावरण अध्ययन |
| 7 | बेसिक क्राफ्ट/संबंधित कला/कृषि विज्ञान /गृह विज्ञान , शिल्प कला | खेल एवं शारीरिक शिक्षा / स्काउटिंग गाइड | विज्ञान | संस्कृत / उर्दू | सामाजिक विषय | अंग्रेजी | गणित | कला/संगीत | हिन्दी | पर्यावरण अध्ययन |
| 8 | बेसिक क्राफ्ट/संबंधित कला/कृषि विज्ञान /गृह विज्ञान , शिल्प कला | खेल एवं शारीरिक शिक्षा / स्काउटिंग गाइड | विज्ञान | संस्कृत / उर्दू | सामाजिक विषय | अंग्रेजी | गणित | कला/संगीत | हिन्दी | पर्यावरण अध्ययन |
उक्त समय-सारणी के अनुसार परीक्षा करायी जायेगी, इस हेतु दिशा-निर्देश निम्नवत् है –Half Yealy Exam 2025-26
1️⃣ शैक्षणिक सत्र 2025–26 की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिये मॉडल प्रश्न पत्र (लिखित एवं मौखिक प्रश्नपत्रों) का निर्माण जनपद स्तर पर समन्वित जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार करते हुए सम्बन्धित समस्त विद्यालयों को उपलब्ध कराया जायेगा।
2️⃣ संबंधित शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रश्नपत्रों का समय पर विद्यालय स्तर पर वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।
3️⃣ शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षा 01 से 08 तक अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित होगी।
4️⃣ कक्षा 1 की परीक्षा मौखिक होंगी ।। शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षा 02 से कक्षा 05 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी।
कक्षा 02 एवं कक्षा 03 के प्रश्नपत्रों में मौखिक प्रश्नों का भारांक 50–50 प्रतिशत तथा कक्षा 04 एवं कक्षा 05 में लिखित एवं मौखिक प्रश्नों का भारांक क्रमशः 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत रखा जायेगा।
5️⃣ शैक्षणिक सत्र 2025–26 में कक्षा 06 से 08 तक की परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न, लघु उत्तरात्मक, दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न सम्मिलित होंगे।
6️⃣ प्रश्न पत्र में 50 अंकों में विभाजित किया जायेगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न 10 अंक (कुल प्रश्न 10×01 अंक), लघु उत्तरात्मक प्रश्न 20 अंक (कुल प्रश्न 4×5 अंक), तथा दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न 10 अंक (कुल प्रश्न 02×05अंक) होंगे।
7️⃣ कक्षा 02 एवं कक्षा 03 में अति लघु उत्तरात्मक (प्रत्येक 1 शब्द), लघु उत्तरात्मक (प्रत्येक 10 शब्द) दीर्घ उत्तरात्मक (प्रत्येक 20 शब्द), कक्षा 04 एवं 05 में अति लघु उत्तरात्मक (प्रत्येक 1 शब्द), लघु उत्तरात्मक (प्रत्येक 25 शब्द) दीर्घ उत्तरात्मक (प्रत्येक 40 शब्द) तथा कक्षा 06 से 08 में अति लघु उत्तरात्मक (प्रत्येक 1 शब्द) , लघु उत्तरात्मक (प्रत्येक 35 शब्द), दीर्घ उत्तरात्मक (प्रत्येक 75 शब्द) प्रश्न पूछे जाएंगे।
8️⃣ शैक्षणिक सत्र 2025–26 की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए निर्धारित समयावधि 2 घण्टे होगी तथा मौखिक परीक्षा अलग से कराई जाएगी। Half Yealy Exam 2025-26
9️⃣ प्रश्न पत्र के साथ आवश्यकतानुसार ब्लॉक की व्यवस्था की जाएगी।
10️⃣ मूल्यांकन कार्य विद्यालय स्तर पर ही सम्पन्न कराया जायेगा।
11️⃣ विद्यालय स्तर पर सम्पन्न परीक्षा का अभिलेख प्रपत्र–3 में सुरक्षित रखा जायेगा।
12️⃣ विद्यालय स्तर पर सम्पन्न परीक्षा के अभिलेख प्रपत्र–3 के अनुसार अंकपत्रों का संधारण, उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित संरक्षण, एवं रिपोर्ट प्रेषण कार्य विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा किया जायेगा।
13️⃣ शासनादेश संख्या 529/79–6–2015 दिनांक 26.06.2015 एवं शासनादेश संख्या–124/79–6–2016 दिनांक 02.02.2016 में दी गयी व्यवस्थानुसार परीक्षा सम्पन्न कराई जायेगी। Half Yealy Exam 2025-26
शैक्षणिक सत्र 2025–26 की अर्धवार्षिक परीक्षा का पूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय स्तर पर सम्बन्धित प्रधानाध्यापक, विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का होगा।
परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए विद्यालय उत्तरदायी होंगे।
सभी अधिकारीगण प्रश्नपत्र निर्माण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
⏰ 4️⃣ परीक्षा अवधि और पाली का समय Half Yealy Exam 2025-26
- परीक्षा अवधि – 2 घंटे (120 मिनट)
- प्रथम पाली – सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक
- द्वितीय पाली – दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक
- परीक्षा 28 नवम्बर से 3 दिसम्बर 2025 तक चलेगी।
Half Yealy Exam 2025-26

Time Table Half Yearly : शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु निर्देश और समय-सारणी
✍️★⁂⁙𝐖ℎ𝒂TꜱAᴩᴩ GROUP⁙⁂★:
https://chat.whatsapp.com/KHJT1MLwQRJIMbn2Op8CxM














