एयर-शो के चलते चंदौली में 22 और 24 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन मोड में चलेंगी कक्षाएं
चंदौली (उत्तर प्रदेश):
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) एवं नियमाताबाद परिक्षेत्र में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित होने वाले एयर-शो के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), चंदौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले एयर-शो में भारी संख्या में दर्शकों एवं आम जनमानस की उपस्थिति की संभावना है।
इसके कारण छात्र-छात्राओं के आवागमन में होने वाली संभावित असुविधाओं और यातायात संबंधी समस्याओं को देखते हुए 22 और 24 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में भौतिक (ऑफलाइन) पठन-पाठन स्थगित रहेगा।
इसके कारण छात्र-छात्राओं के आवागमन में होने वाली संभावित असुविधाओं और यातायात संबंधी समस्याओं को देखते हुए 22 और 24 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में भौतिक (ऑफलाइन) पठन-पाठन स्थगित रहेगा।
आदेश की मुख्य बातें:
-
प्रभावित क्षेत्र: पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं नियमाताबाद परिक्षेत्र।
-
किन स्कूलों पर लागू: यूपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी बोर्डों के समस्त राजकीय, अशासकीय (सहायता प्राप्त) एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त हाई स्कूल व इंटर कॉलेज (बालक/बालिका)।
-
वैकल्पिक व्यवस्था: भौतिक कक्षाएं बंद रहेंगी और पढ़ाई ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी।
-
तारीखें: 22 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2026।
जिलाधिकारी चंदौली के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों एवं व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
