Daughters will receive ₹1 lakh upon graduating: बेटियों को स्नातक होने पर मिलेंगे एक लाख

Daughters :
♡•☆𝘳ℯᵃ₫Եⲏĩ𝐬♡•☆: No Plan to Exempt from TET Requirement, Centre Informs Parliament: टीईटी अनिवार्यता से छूट की योजना नहीं, संसद में केंद्र ने दी जानकारी
बेटियों को स्नातक होने पर मिलेंगे एक लाख
नई दिल्ली, । दिल्ली सरकार लखपति बेटी योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत दिल्ली में जन्म लेने वाली बच्ची के बड़े होने तक समय-समय पर सरकार कुछ राशि बैंक में जमा कराएगी। बच्ची के ग्रेजुएट होने तक सरकार 56 हजार रुपये जमा कराएगी और ब्याज सहित उसे एक लाख रुपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2008 में तत्कालीन सरकार ने लाडली योजना शुरू की थी, इसके तहत करोड़ों रुपये बैंक में पड़े हैं, मगर दिल्ली में पंजीकृत 1.86 लाख लाडली में से किसी को भी यह राशि नहीं दी गई। बीते एक वर्ष में ऐसी 30 हजार बच्चियों को खोजकर सरकार ने बैंक में पड़ी 90 करोड़ की राशि उन्हें दी है।

Daughters :
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब 41 हजार और बच्चियों को सरकार ने तलाश लिया है। जल्द ही 100 करोड़ रुपये उन्हें दिए जाएंगे।
लाडली की जगह अब लखपति बिटिया योजना लेगी। योजना में आवेदन से भुगतान तक प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कैबिनेट ने मंगलवार को लखपति बेटी योजना को मंजूरी दे दी।
★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link
★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link















