संसार की वन||खनिजों का आर्थिक||खनिज पदार्थों||Describe the forest wealth of the world||धात्विक खनिज (Metallic Minerals)||अधात्विक खनिज (Non-Metallic Minerals)||खनिज ईंधन (Mineral fuel)
Table of Contents
प्रश्न-संसार की वन सम्पदा का वर्णन कीजिए।
[Describe the forest wealth of the world]
उत्तर – विश्व में निम्नलिखित प्रकार के वन पाए जाते हैं-
(1) भूमध्यरेखीय उष्ण-आर्द्र (सदाबहार) वन–
इन वनों का विस्तार भूमध्यरेखा के दोनों और 5° उत्तर तथा 5° दक्षिण अक्षांशों के मध्य है। ये मुख्यतः दक्षिणी अमरीका में अमेजन नदी का बेसिन व मध्य अमरीका, अफ्रीका में कांगो नदी का बेसिन एशिया में दक्षिणी पूर्व द्वीपसमूहों आदि क्षेत्रों में पाए जाते हैं।[Describe the forest wealth of the world]
(2) उष्ण कटिबन्धीय चौड़ी पत्ती वाले पतझड़ वन–
इन वनों का विस्तार महाद्वीपों के पूर्वी भाग में 50 से लेकर 30° उत्तरी और दक्षिणी अक्षांशों के मध्य है। इन वनों के मुख्य क्षेत्र मानसूनी प्रदेश हैं जिनमें दक्षिणी पूर्वी एशिया के फिलीपीन्स, हिन्दचीन, पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, वियतनाम, दक्षिणी चीन, नेपाल आदि आते हैं। [Describe the forest wealth of the world]
(3) शीतोष्ण कटिबन्धीय चौड़ी पत्ती वाले पर्णपाती वन–
ये वन उत्तरी गोलार्द्ध में 40° से 50° अक्षांशों के मध्य और दक्षिणी गोलार्द्ध में 25° से 40° अक्षांशों के मध्य पाए जाते हैं, इनके क्षेत्र एशिया में चीन, जापान और कोरिया, मंचूरिया, अमरीका में पूर्वी संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा का सेण्ट लारेन्स बेसिन तथा पश्चिमी यूरोप में हैं [Describe the forest wealth of the world]
(4) शीतोष्ण कटिबन्धीय चौड़ी पत्ती वाले शुष्क सदापर्णी वन–
इस प्रकार के वन दोनों गोलार्द्ध में महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में 30° से 45° अक्षांशों के मध्य पाए जाते हैं। इनके अन्तर्गत यूरोप में पुर्तगाल, स्पेन, दक्षिणी फ्रांस, उत्तरी अमेरीका में कैलीफोर्निया एशिया में टर्की, सीरिया, इराक, अफ्रीका में उत्तरी-पश्चिमी भाग व कैप कॉलोनी क्षेत्र, दक्षिणी अमरीका में चिली आदि क्षेत्रों में हैं, इसे भूमध्यसागरीय वन भी कह सकते हैं। [Describe the forest wealth of the world]
(5) शीत कटिबन्धीय शंकुल सदापर्णी वन-
इन वनों का विस्तार उत्तरी अमरीका और यूरेशिया के उत्तरी भागों में है। रूस के साइबेरिया के वन जिन्हें टैगा (Taiga) कहते
हैं, इसी वर्ग के वन हैं। एशिया में ये वन 55° उत्तरी अक्षांश, यूरोप में 60° उत्तरी अक्षांश और उत्तरी अमरीका के पूर्व में 50° उत्तरी अक्षांश तक विस्तृत हैं। [Describe the forest wealth of the world]
प्रश्न–खनिजों का आर्थिक महत्व बताइए।
[Describe the forest wealth of the world]
उत्तर- खनिजों का आर्थिक महत्व खनिजों का विशेष महत्व होता है। मानव की प्रगति में इनका बहुत अधिक योगदान रहा है। पाषाण युग, कांस्य युग, लौह युग आदि मानव इतिहास का विभाजन खनिजों के महत्व को कितना प्रभावशाली सिद्ध करता है। वर्तमान औद्योगिक युग में विभिन्न प्रकार के खनिजों का भारी प्रयोग किया जाना भी उनके आर्थिक महत्व पर प्रभाव डालता है। आर्थिक विकास में खनिज पदार्थों का महत्व निम्न तथ्यों द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है-
(1) समस्त उद्योग-धन्धों का आधार, (2) परिवहन के साधनों का विकास, (3) ऊर्जा शक्ति के साधन, (4) देश की सुरक्षा में योगदान, (5) दैनिक उपभोग की अनेक वस्तुओं की उपलब्धि, (6) खनिजों के निर्यात से विदेशी मुद्रा की प्राप्ति, (7) खनन में लाखों व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होना ।
प्रश्न–खनिज पदार्थों को कितने वर्गों में विभाजित किया जाता है? अथवा भारत में पाये जाने वाले खनिज पदार्थों का वर्णन कीजिए।
[Describe the forest wealth of the world]
उत्तर-खनिज पदार्थों को तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है-
(1) धात्विक खनिज (Metallic Minerals)-जैसे-लौह, ताँबा, टिन, जस्ता, सीसा, चाँदी, सोना आदि।
धात्विक खनिजों को दो भागों में बाँट सकते हैं-
(i) लौह धात्विक खनिज (Ferrous Metallic Mineral) –जैसे-लौह, मैंगनीज,कोबाल्ट आदि।
(ii) अलौह धात्विक खनिज (Non-Ferrous Metallic Mineral)-जैसे-ताँबा, सीसा, जस्ता, सोना, चाँदी आदि।
(2) अधात्विक खनिज (Non-Metallic Minerals)-जैसे-गन्धक, जिप्सम, एस्बेस्टस आदि।
(3) खनिज ईंधन (Mineral fuel)-जैसे-कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व अणु आदि ।
FAQ
प्रश्न-संसार की वन सम्पदा का वर्णन कीजिए।
उत्तर- संसार मे पाए जाने वाले वनों और औषधियों को ही वन संपदा कहते है
प्रश्न–खनिजों का आर्थिक महत्व बताइए।
उत्तर- खनिजों का आर्थिक महत्व खनिजों का विशेष महत्व होता है। मानव की प्रगति में इनका बहुत अधिक योगदान रहा है।
प्रश्न–खनिज पदार्थों को कितने वर्गों में विभाजित किया जाता है?
उत्तर-Metallic Minerals , Non-,Metallic Minerals ,Mineral fuel
इसको भी पढ़ो :
ग्रीन हाउस गैसीय प्रभाव पर संक्षिप्त लेख लिखिए