Heavy Rain holiday: 3 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Heavy Rain holiday: 3 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

 

अत्यधिक वर्षा के कारण आज इन जनपद में रहेगा अवकाश सभी जनपदों के आदेश दिए गए हैं।

👇👇👇

https://drive.google.com/file/d/1ZIGNejTqxndfLeUchmCL5gJ70QT-riKH/view?usp=drivesdk

फर्रुखाबाद जिले में लगातार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत, विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय, इंटरमीडिएट कॉलेज तथा बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 और 3 सितंबर 2026 को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग ने 2 और 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए दोनों दिनों तक स्कूल-कॉलेज बंद रखें।

Leave a Comment