Mission Karmayogi Update: मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 2 कोर्स करना अनिवार्य, 6 कोर्स के Direct Link जारी
Mission Karmayogi Update 2026: बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए Mission Karmayogi Portal पर न्यूनतम 02 कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से समस्त कार्यालयाध्यक्षों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देश के अनुसार मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में राज्य परियोजना कार्यालय के पत्र दिनांक 10 सितंबर 2026 के माध्यम से विभाग के समस्त कर्मियों को Mission Karmayogi Portal पर कम से कम 02 Courses पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
04:00 बजे तक न्यूनतम 2 कोर्स पूरे कराने के निर्देश
जारी निर्देश में कहा गया है कि विशेष रूप से ऐसे कार्मिक जिन्होंने अभी तक एक भी Course Complete नहीं किया है अथवा जिनके Courses Incomplete हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोर्स पूरा करने के लिए निर्देशित किया जाए।
इसके लिए विभाग द्वारा कुछ चयनित Courses के Direct Links भी उपलब्ध कराए गए हैं।
Mission Karmayogi के 6 महत्वपूर्ण Courses और Direct Links
1. स्क्रीन टाइम प्रबंधन एवं डिजिटल जीवनशैली
स्क्रीन टाइम को बेहतर तरीके से Manage करने और Digital Lifestyle को संतुलित रखने से संबंधित Course।
👉 Course Link:
https://portal.igotkarmayogi.gov.in/app/toc/do_1145807107888496641617/overview
2. English Vocabulary: Commonly Misused and Confused Words
इस Course में English Vocabulary में सामान्य रूप से Misused एवं Confused किए जाने वाले Words के बारे में जानकारी दी गई है।
👉 Course Link:
https://portal.igotkarmayogi.gov.in/app/toc/do_1146154409527050241128/overview
3. पूर्व प्राथमिक स्तर के लिए प्रभावी शिक्षण विधियाँ
पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों को प्रभावी तरीके से पढ़ाने एवं Teaching Methods से संबंधित महत्वपूर्ण Course।
👉 Course Link:
https://portal.igotkarmayogi.gov.in/app/toc/do_1146097820054159361183/overview
4. Yoga Break at Workplace
कार्यस्थल पर Yoga Break एवं स्वास्थ्य से संबंधित Course।
5. Stress Management
कार्यस्थल पर Stress को Manage करने तथा तनाव प्रबंधन से संबंधित Course।
6. Basics of Project Management
Project Management की Basic जानकारी एवं कार्य प्रबंधन से संबंधित Course।
👉 Course Link:
https://portal.igotkarmayogi.gov.in/app/toc/do_1146523954752061441394/overview
विद्यालय स्तर तक भेजा जाए संदेश
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से निर्देशित किया गया है कि इस संदेश को विद्यालय स्तर तक अनिवार्य रूप से अग्रसारित किया जाए।
साथ ही कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे स्वयं तथा अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से न्यूनतम 02 Courses पूर्ण कराएं।
किन कर्मचारियों को प्राथमिकता देनी है?
- जिन्होंने अभी तक कोई Course Complete नहीं किया है
- जिनके Courses Incomplete हैं
- जिन कर्मचारियों ने अभी तक Mission Karmayogi Portal पर निर्धारित Courses पूरे नहीं किए हैं
ऐसे कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर Course Complete कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण
सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक ऊपर दिए गए Courses में से कम से कम 02 Courses का चयन कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में Complete करें।
आदेश — महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश
यह भी पढ़े।
PPF Calculator: ₹5,000 महीने जमा करने पर 15 साल में कितना पैसा मिलेगा ? पूरी Calculation देखें
बीएसए ने 15 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका, शिक्षक कुर्सी पर सोते मिले
शिक्षा मित्रों के स्थानांतरण/समायोजन की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश
LPG सिलेंडर ₹600 तक सस्ता क्यों बेच रहे गैस एजेंसी वाले, क्या है मजबूरी?*

