पितृ विसर्जन पर 10 अक्टूबर 2026 शनिवार कों जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा

पितृ विसर्जन पर 10 अक्टूबर 2026 शनिवार कों जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा

शिक्षकों के लिए अहम सूचना: मानव संपदा काम न करने पर ऑफलाइन छुट्टी मान्य, 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन का अवकाश

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मेरे नेतृत्व में आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहजहाँपुर से मुलाक़ात करके जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत वार्ता की*

*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहजहाँपुर द्वारा आश्वास्त किया गया कि विद्यालयों के औचक निरीक्षण में अगर कोई भी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक या अन्य कार्मिक मानव सम्पदा पोर्टल काम न करने की स्थिति में ऑफलाइन अवकाश लिए है और वह पत्र व्यवहार पंजिका पर लिखा है तो वह अनुपस्थित नहीं माना जायेगा और न कोई कार्यवाही होंगी साथ ही यदि ऑफलाइन अवकाश नहीं है और निरीक्षण में अनुपस्थित है तो मानव सम्पदा पर अवशेष CL में से एक CL की कटौती कर दी जायेगी, भविष्य में किसी भी शिक्षक का अनुपस्थिति पर वेतन या मानदेय रोकने या काटे जाने की कार्यवाही नहीं होंगी*

*बीएसए शाहजहाँपुर द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि जिन इंचार्ज शिक्षकों कों प्रधानाध्यापक पद का वेतनलाभ कोर्ट आदेश के आधार पर लेने की कार्यवाही के प्रस्तर में कार्यालय से जारी निर्धारित प्रारूप पर सूचना चाही गयी है जिसमे इंचार्ज बनने का आदेश संख्या और तिथि चाही गयी है अगर किसी के पास इंचार्ज बनाये जाने का विभागीय आदेश नहीं है तो वह अपने इंचार्ज बनने की तारीख डालकर प्रारूप जमा कर दे*

*मानव सम्पदा पोर्टल पर जिन कार्मिक के अवकाश अंकित होने में कोई विसंगति या त्रुटि है वह संबंधित निर्धारित प्रारूप भरकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उपलब्ध करा दे अग्रिम कार्यवाही करके सभी के अवकाश पोर्टल पर अंकित कराये जायेगे*

*पितृ विसर्जन पर 10 अक्टूबर 2026 शनिवार कों जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा*

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शाहजहाँपुर के प्रतिनिधिमंडल में आज मेरे साथ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. रत्नाकर दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, जिला मंत्री डा. संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष जलालाबाद जितेंद्र कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष तिलहर अरविंद वर्मा और मंत्री मनोज मलिक,ब्लॉक अध्यक्ष निगोही जैमेंद्र सिंह यादव तथा वेद वर्मा सम्मिलित रहे*

आपका सहयोगी शिक्षक साथी
*ऋषिकान्त पाण्डेय ( जिलाध्यक्ष )*
*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाहजहाँपुर*

यह भी पढ़ें।

मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 2 कोर्स करना अनिवार्य, 6 कोर्स के Direct Link जारी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, महत्वपूर्ण निर्देश जारी

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा, सरकार ने HRA भी बढ़ाया, यहां अक्टूबर से ही मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

अवकाश, महिला विशेष अवकाश 2026 देखें अवकाश तालिका

मानव सम्पदा पोर्टल पर अवकाश विवरण संशोधन के संबंध में नया आदेश जारी, सभी कार्मिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

1 thought on “पितृ विसर्जन पर 10 अक्टूबर 2026 शनिवार कों जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा”

Leave a Comment