Railway Jobs 2026: रेलवे में 2008 पदों पर अप्रेंटिस भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सेलेक्शन
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस ट्रेनिंग करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे यानी एनडब्ल्यूआर ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत रेलवे की अलग-अलग यूनिट में कुल 2,008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
आरआरसी एनडब्ल्यूआर ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए यह भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.रेलवे को आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं होगी.
2,008 अप्रेंटिस स्लॉट
आरआरसी एनडब्ल्यूआर की इस भर्ती में कुल 2,008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट हैं. अलग-अलग रेलवे मंडल और यूनिट के हिसाब से स्लॉट की संख्या अलग-अलग रखी गई है.डीआरएम ऑफिस अजमेर में 500, डीआरएम ऑफिस बीकानेर में 524, डीआरएम ऑफिस जयपुर में 580 और डीआरएम ऑफिस जोधपुर में 134 प्रशिक्षण स्लॉट हैं.इसके अलावा बीटीसी कैरिज अजमेर में 101, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 स्लॉट रखे गए हैं.इस तरह सभी यूनिट के स्लॉट को मिलाकर कुल संख्या 2,008 होती
किन ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग का मौका मिलेगा?
इस भर्ती में रेलवे की अलग-अलग यूनिट के लिए कई ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट जैसे ट्रेड शामिल हैं.अभ्यर्थियों को उपलब्ध विकल्पों में से केवल एक यूनिट का चयन करना होगा यानी एक ही अभ्यर्थी अलग-अलग यूनिट के लिए कई आवेदन नहीं कर सकता.
10वीं में 50 फीसदी अंक जरूरी
आरआरसी एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. 10वीं में कम से कम 50 फीसदी कुल अंक होने चाहिए. अंकों की गणना में राउंडिंग ऑफ की अनुमति नहीं होगी.इसके साथ अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानी एनटीसी होना चाहिए. यह सर्टिफिकेट नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग यानी एनसीवीटी या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग यानी एससीवीटी से जारी होना चाहिए.जिन अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते.
15 से 24 साल से कम होनी चाहिए
आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की उम्र 6 नवंबर 2026 को कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए और वह 24 वर्ष की उम्र पूरी नहीं कर चुका होना चाहिए.आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी मिलेगी. एससी और एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष, ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी
लिखित परीक्षा नहीं, 10वीं और ITI के अंकों से बनेगी मेरिट
इस भर्ती की एक खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.मेरिट बनाने के लिए 10वीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई के अंकों के प्रतिशत का साधारण औसत लिया जाएगा. इसी आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार होगी.इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट डिवीजन-वाइज, यूनिट-वाइज, ट्रेड-वाइज और कम्युनिटी-वाइज तैयार की जाएगी. उपलब्ध स्लॉट की संख्या के आधार पर अधिक प्रतिशत वाले अभ्यर्थियों को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा.अगर दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी. चयन प्रक्रिया में आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी होगा.
आवेदन शुल्क 100 रुपये, महिलाओं को छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. जिन अभ्यर्थियों को शुल्क देना जरूरी है, वे इसे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है. ऑनलाइन भुगतान के दौरान लगने वाले किसी भी ट्रांजेक्शन चार्ज का भुगतान अभ्यर्थी को खुद करना होगा.ध्यान रखें कि शुल्क जमा करने के बाद आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी.
आवेदन में आधार और 10वीं की जानकारी
अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ आधार नंबर, 10वीं से जुड़ी जानकारी और तकनीकी योग्यता की जानकारी भरनी होगी. इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेज और जरूरी जानकारी अपने पास रखना बेहतर रहेगा.एक अभ्यर्थी केवल एक यूनिट के लिए आवेदन कर सकता है. एक से अधिक आवेदन करने की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है इसलिए यूनिट और ट्रेड का विकल्प चुनते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी.
7 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
आरआरसी एनडब्ल्यूआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है.अभ्यर्थियों को अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना चाहिए. फॉर्म सबमिट करने से पहले व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं के अंक, आईटीआई की जानकारी, प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है.
ऐसे करना होगा ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर NWR Apprentice Recruitment 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा.नया पेज खुलने के बाद अभ्यर्थी को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा.फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, आधार से जुड़ी जानकारी, 10वीं के विवरण और तकनीकी योग्यता की जानकारी भरने के बाद, जहां लागू हो वहां 100 रुपये की आवेदन फीस जमा करनी होगी.इसके बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा.आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लेना चाहिए और भविष्य के इस्तेमाल के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना चाहिए.
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
इस भर्ती में 2,008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट हैं लेकिन इन्हें सीधे नियमित रेलवे नौकरी के पद के रूप में नहीं समझना चाहिए.यह अप्रेंटिस ट्रेनिंग के अवसर हैं.आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित ट्रेड का एनटीसी, उम्र और चुनी जाने वाली यूनिट की पात्रता जरूर जांचनी चाहिए.साथ ही एक से ज्यादा आवेदन करने से बचना होगा और आवेदन शुल्क जमा करने से पहले फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए. 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू होने के बाद 6 नवंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन पूरा करना होगा.आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rrcjaipur.in पर जारी नोटिफिकेशन देखना चाहिए.
