महिलाओं को 730 के बजाय 365 दिन CCL देने की सिफारिश, पुरुष कर्मचारियों को भी मिले Child Care Leave

महिलाओं को 730 के बजाय 365 दिन CCL देने की सिफारिश, पुरुष कर्मचारियों को भी मिले Child Care Leave

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने केंद्र सरकार को मातृत्व और बाल देखभाल से जुड़े नियमों को मजबूत करने के लिए 37 सिफारिशें भेजी हैं। आयोग ने मौजूदा Child Care Leave (CCL) व्यवस्था को Gender-Neutral बनाने का सुझाव दिया है, ताकि बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी केवल महिला कर्मचारियों तक सीमित न रहे।

आयोग ने सिफारिश की है कि महिला कर्मचारियों को मौजूदा 730 दिन के बजाय 365 दिन CCL दिया जाए। साथ ही, इस व्यवस्था में पुरुष कर्मचारियों को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है, ताकि माता-पिता दोनों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी साझा कर सकें।

इसके अलावा आयोग ने पुरुष कर्मचारियों के लिए Paternity Leave को अनिवार्य किए जाने की भी सिफारिश की है। आयोग का मानना है कि बच्चे की देखभाल में पिता की भी समान भूमिका होनी चाहिए।

गोद लिए बच्चे पर भी 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोद लिए गए बच्चे के मामले में भी महत्वपूर्ण बदलाव का सुझाव दिया है। सिफारिश के अनुसार, गोद लेने वाली महिला कर्मचारी को 26 सप्ताह का Maternity Leave और इसके साथ CCL का लाभ दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।

अभी लागू नहीं हुआ कोई नया नियम

यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से की गई ये सभी बातें सिर्फ सिफारिशें हैं। फिलहाल महिलाओं के CCL को 730 से घटाकर 365 दिन करने या पुरुष कर्मचारियों को CCL देने का कोई नया शासनादेश जारी नहीं हुआ है।

इन सिफारिशों पर केंद्र सरकार के स्तर से निर्णय लिए जाने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इनमें से कौन-से प्रस्ताव स्वीकार किए जाते हैं और उन्हें कब लागू किया जाएगा।

Leave a Comment