Historic: Silver crosses ₹4 lakh mark, gold jumps by ₹12,000: ऐतिहासिक : चांदी चार लाख के पार पहुंची, सोना 12 हजार रुपये चढ़ा

Historic: Silver crosses ₹4 lakh mark, gold jumps by ₹12,000: ऐतिहासिक : चांदी चार लाख के पार पहुंची, सोना 12 हजार रुपये चढ़ा

Silver crosses ₹4 lakh

Silver crosses ₹4 lakh:

♡•☆𝘳ℯᵃ₫Եⲏĩ𝐬♡•☆: Supreme Court stays UGC’s new rules: Hearing continues; Court says implementing them in educational institutions could lead to dangerous consequences: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: सुनवाई : कोर्ट ने कहा, शिक्षण संस्थानों में इन्हें लागू किया तो खतरनाक परिणाम होंगे

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गईं, जबकि सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजारों में उछाल और निवेशकों की मजबूत मांग के कारण हुई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी जारी रही। यह 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी बुधवार को 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Silver crosses ₹4 lakh:

वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 12,000 या 7.02 प्रतिशत बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से कहीं अधिक है। सर्राफा कीमतों में तेज उछाल काफी हद तक वैश्विक रुख के अनुरूप था, जिसमें भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने से सोने और चांदी ने नए रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की।

Silver crosses ₹4 lakh

बढ़ती औद्योगिक मांग ने चांदी की कीमत बढ़ाई: Silver crosses ₹4 lakh

चांदी में लगातार तेजी के पीछे मजबूत कारण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खदानों से आपूर्ति सीमित है, नए निवेश कम हैं और औद्योगिक मांग लगातार बढ़ रही है। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक गाड़ियां और बिजली से जुड़े क्षेत्रों में चांदी की जरूरत लगातार बढ़ रही है। हालांकि, हाल के दिनों में कीमतों में जो तेजी आई, वह इन बुनियादी कारणों की रफ्तार से कहीं ज्यादा तेज थी। इसी वजह से वायदा बाजार में सट्टेबाजी बढ़ गई और कीमतें जरूरत से ज्यादा ऊपर चली गईं हैं, जिससे तेज करेक्शन का खतरा बढ़ रहा है।

★⁂⁙Y𝘰ᶹтᶹß𝒆⁙⁂★: link

★⁂⁙𝐖ℎ𝒂𐍄ꜱꭺᴩᴩ⁙⁂★: link

Leave a Comment